Site icon Yashbharat.com

कर्मयोगी सत्येन्द्र पाठक जी की जन्मतिथि पर विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सेवा एवं शिक्षा का प्रेरणादायक आयोजन

IMG 20260407 WA0082

कर्मयोगी सत्येन्द्र पाठक जी की जन्मतिथि पर विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सेवा एवं शिक्षा का प्रेरणादायक आयोज

 

कटनी – सीएलपी वार्ड स्थित शासकीय विद्यालय में विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा कर्मयोगी सत्येन्द्र पाठक जी की जन्मतिथि के अवसर पर पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तकें, पेन, पेंसिल एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में अमन पाठक की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य अजय जैन, विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष अर्जित खरे, विपांशु पटेल, हर्ष चौधरी, मयंक त्रिसोलिया एवं यश कोटवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में अनुराधा गोटिया, नीलम हल्दकार, सरोज सिंह, मनीषा गर्ग, साधना निगम, काशी प्रसाद मिश्रा, जूली दास, आशा तिवारी, अजय कुमार जैन, निर्मला विश्वकर्मा, रोशनी पांडे एवं श्रीमती आशा श्रीवास्तव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Exit mobile version