katniमध्यप्रदेश

चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज में संगीत और उत्साह के साथ इंडक्शन मीट, नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज में संगीत और उत्साह के साथ इंडक्शन मीट, नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

कटनी। चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के तत्वावधान में कटनी आर्ट्स एंड कॉमर्स ऑटोनॉमस कॉलेज द्वारा नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं उनके महाविद्यालयीन जीवन की शानदार शुरुआत के उद्देश्य से ‘First Day at College – Students Induction Meet 2026’ का आयोजन शनिवार को होटल सत्कार, पन्ना मोड़ में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे सरस्वती वंदन एवं पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जय चड्डा ने की। इस अवसर पर चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डायरेक्टर देवाशीष चड्ढा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही महाविद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया।

सहायक प्राध्यापिका किरण पाल ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय के टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ की प्रोफाइल से परिचित कराया। वहीं सहायक प्राध्यापक मुकेश गुप्ता ने वीडियो के माध्यम से महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न कल्चरल एवं एकेडमिक गतिविधियों, वर्कशॉप, सेमिनार तथा विभागों द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी दी।

प्राचार्य डॉ. जय चड्डा ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज शहर का एकमात्र निजी कॉलेज है, जिसे नैक ग्रेडिंग प्राप्त है तथा यूजीसी द्वारा ऑटोनॉमस का दर्जा प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि इंडक्शन मीट का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, गतिविधियों और उपलब्ध अवसरों से परिचित कराना है। कॉलेज का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है।

इंडक्शन मीट का प्रमुख आकर्षण ‘अनुराग बैंड लाइव’ रहा। लाइव संगीत और मधुर धुनों पर विद्यार्थियों ने जमकर उत्साह दिखाया और कॉलेज के पहले दिन को यादगार बनाया। कार्यक्रम में मनोरंजन, संवाद एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।

प्राचार्य डॉ. जय चड्डा ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों से कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने की अपील करते हुए कहा कि कॉलेज का पहला दिन विद्यार्थियों के जीवन में विशेष महत्व रखता है। इसी भावना के साथ इंडक्शन मीट को केवल स्वागत कार्यक्रम तक सीमित न रखकर नए सपनों, नई ऊर्जा और नए अवसरों की शुरुआत के रूप में आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से जुड़कर अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डायरेक्टर देवाशीष चड्ढा, परीक्षा केन्द्राध्यक्ष डॉ. स्वाति छिरौल्या, ऑटोनॉमस कुलसचिव शरद निरंकारी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. आर.आर.एस. परिहार, विधि प्राचार्य डॉ. गोपाल उपाध्याय, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र वर्मा, वाणिज्य विभागाध्यक्ष अतुल जैन, विज्ञान/कम्प्यूटर विभागाध्यक्ष मुकेश गुप्ता सहित रितेश निगम, पुस्तकालय प्रभारी नीलम राजवानी, ऋचा डेंगरे, रवि यादव, गगन गुप्ता, समीप श्रीवास्तव, माला उपाध्याय, हेमलता पटेल, माधुरी मिश्रा, प्रियंका गुप्ता, किरण पाल, रोहिणी सिंह ठाकुर, शैलेज तिवारी, अतीत तिवारी, पवन केवट, प्रदीप श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, वैशाली सिंह, सोनिया रावत, सोनिका रैकवार, सृष्टि जैन, शेखर सेन सहित अन्य स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Back to top button