डीपीएस कटनी मे त्रिमासिक परीक्षा उपरांत अभिभावक -शिक्षक बैठक मे शैक्षणिक प्रगति पर हुई चर्चा

IMG 20260808 WA0041

​डीपीएस कटनी में त्रैमासिक परीक्षा उपरांत , अभिभावक-शिक्षक बैठक में शैक्षणिक प्रगति पर हुई चर्चा​

कटनी। दिल्ली पब्लिक स्कूल कटनी में शैक्षणिक सत्र के अंतर्गत त्रैमासिक परीक्षा उपरांत विद्यालय परिसर में अभिभावक-शिक्षक संघ की विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों और उनकी शैक्षणिक प्रगति को लेकर अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करना था।​बैठक की प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए आयोजन को दो पालियों में विभाजित किया गया था। प्रथम पाली में प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी वर्ग के अभिभावक शिक्षक , जबकि द्वितीय पाली में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन हुआ।​अभिभावक-शिक्षक बैठक के दौरान शिक्षकों ने प्रत्येक विद्यार्थी की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट अभिभावकों के समक्ष रखी। चर्चा के मुख्य बिंदुओं में विद्यार्थियों का नियमित अध्ययन, विद्यालय में उपस्थिति, समय पर गृहकार्य पूर्ण करना तथा सोशल मीडिया व मोबाइल से दूरी बनाए रखना शामिल रहा। शिक्षकों ने जहाँ एक ओर प्रतिभावान विद्यार्थियों की सराहना की, वहीं दूसरी ओर कम अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए उपयोगी सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

​विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती जूही जैन ने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “जब अभिभावक और शिक्षक मिलकर बच्चे की शैक्षणिक व व्यावहारिक प्रगति पर नियमित चर्चा करते हैं, तो बच्चों में अपने उत्तरदायित्व के प्रति अधिक सजगता और जवाबदेही की भावना विकसित होती है। सतत परिश्रम ही विद्यार्थियों को सफलता के शिखर तक पहुँचाता है।”

​विद्यालय की प्राचार्या एवं उप-प्राचार्या ने भी परीक्षा परिणामों पर संतोष व्यक्त करते हुए शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के त्रिकोण को विद्यालय की सफलता की आधारशिला बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल और मंगलमय भविष्य की कामना की।