Site icon Yashbharat.com

Indore Road Accident: एक ही बाइक पर सवार 6 लोगों को टैंकर ने रौंदा; मां और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, पगड़ी रस्म में जा रहा था परिवार

Indore Road Accident: एक ही बाइक पर सवार 6 लोगों को टैंकर ने रौंदा; मां और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, पगड़ी रस्म में जा रहा था परिवार

Indore Road Accident: एक ही बाइक पर सवार 6 लोगों को टैंकर ने रौंदा; मां और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, पगड़ी रस्म में जा रहा था परिवार

Indore Road Accident: एक ही बाइक पर सवार 6 लोगों को टैंकर ने रौंदा; मां और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, पगड़ी रस्म में जा रहा था परिवार।  मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत धार रोड पर सोमवार सुबह एक अत्यंत हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित टैंकर ने एक ही मोटरसाइकिल पर सवार एक ही परिवार के 6 लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में 28 वर्षीय महिला और उसके दो मासूम बच्चों (एक वर्ष और दो वर्ष) की असमय और दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य लोग जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

कमाई का बड़ा मौका: RBI की कटौती के बीच बैंक ऑफ इंडिया ने बढ़ाया FD पर ब्याज, सीनियर सिटीजंस को मिलेगा 7.60% तक रिटर्न

Indore Road Accident: एक ही बाइक पर सवार 6 लोगों को टैंकर ने रौंदा; मां और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, पगड़ी रस्म में जा रहा था परिवार

यह पूरा परिवार देवास जिले में अपने एक रिश्तेदार के निधन के बाद आयोजित पगड़ी रस्म (शोक कार्यक्रम) में शामिल होने जा रहे था, लेकिन रास्ते में ही काल ने उन्हें घेर लिया।

भाई की पगड़ी रस्म में जा रहा था परिवार

मृतकों के करीबी परिजन लखन देवड़ा ने हादसे की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उनका बड़ा बेटा अशोक देवड़ा (30 वर्ष) अपनी पत्नी अनिता देवड़ा (28 वर्ष), बच्चों— वैष्णवी उर्फ वेशू (4 वर्ष), रोहन (2 वर्ष), संतोषी (1 वर्ष) और अपने भांजे राजेश के साथ सुबह-सुबह घर से निकला था।

यह परिवार मूल रूप से देवास जिले के उदयनगर क्षेत्र का रहने वाला है। कुछ समय पहले अनिता के भाई का निधन हो गया था, जिसकी पगड़ी रस्म और शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी लोग एक ही बाइक पर सवार होकर औरंगपुरी से देवास जिले के ग्राम बबलू बेसन कांटा फोड़ के लिए निकले थे। अशोक देवड़ा मुरादपुर औरंगपुरी स्थित एक प्लाईवुड कंपनी में मजदूरी का काम करता था।

टैंकर ने पीछे से मारी टक्कर, मौके पर ही थमीं दो मासूमों की सांसें

सफर के दौरान सुबह-सुबह जैसे ही इनकी मोटरसाइकिल धार रोड स्थित हाईलिंक कॉलोनी के सामने पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक बेहद तेज रफ्तार और अनियंत्रित टैंकर ने उनकी बाइक को बेरहमी से रौंद दिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि दो साल के मासूम रोहन और महज एक साल की दुधमुंही बच्ची संतोषी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सड़क पर बिखरी लाशों और चीख-पुकार को देख राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक करोले पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल मां अनिता और अन्य लोगों को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था; अनिता ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

तीन लोग गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर फरार

थाना प्रभारी तिलक करोले के मुताबिक, इस हादसे में बाइक चला रहा अशोक देवड़ा, भांजा राजेश भूसारिया और चार वर्षीय बालिका वैष्णवी उर्फ वेशू गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों को नजदीकी अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने दोनों मृत बच्चों के शवों को जिला अस्पताल और मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय (MY) अस्पताल भेजा है। पुलिस ने आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जो हादसे के बाद गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।

Exit mobile version