Wednesday, May 6, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

Indore–Nagpur Vande Bharat Express अब 16 कोच के साथ दौड़ेगी, यात्रियों की बढ़ती मांग पर रेलवे का बड़ा फैसला

Indore–Nagpur Vande Bharat Express अब 16 कोच के साथ दौड़ेगी, यात्रियों की बढ़ती मांग पर रेलवे का बड़ा फैसला। इंदौर–नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को आठ की जगह 16 कोच के साथ चलाया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। संभवत: सोमवार से इस ट्रेन को 16 कोच से चलाया जाएगा।

इसके लिए आवश्यक रेक इंदौर पहुंच चुके हैं। जानकारी के अनुसार इंदौर–नागपुर वंदे भारत ट्रेन को यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने इसके कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है।

रेलवे मुख्यालय ने 16 कोच संचालन पर सहमति दे दी थी। अतिरिक्त आठ कोच का रैक इंदौर पहुंच गया है। रेलवे विशेषज्ञ नागेश नामजोशी के मुताबिक पहले भी यह रैक इंदौर आया था, लेकिन तत्काल दूसरी रूट की जरूरत के कारण इसे वापस भेजना पड़ा था। माना जा रहा है कि वहीं रैक दोबारा इंदौर भेजा जाएगा। Indore–Nagpur Vande Bharat Express अब 16 कोच के साथ दौड़ेगी, यात्रियों की बढ़ती मांग पर रेलवे का बड़ा फैसला

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि