दूषित जल मामला: कटनी कलेक्टर रहे इंदौर नगर निगम आयुक्त दिलीप यादव को भी हटाया गया
इंदौर के भागीरथपुरा की जल त्रासदी पर राज्य सरकार अब हरकत में आ गई है। शुक्रवार दोपहर दो अधिकारियों को हटाने के बाद अब देर शाम सरकार ने इंदौर नगर निगम आयुक्त दिलीप यादव को भी हटा दिया है। बता दें कि दिलीप यादव कटनी कलेक्टर थे तथा यहां से स्थानांतरित होकर इंदौर गए थे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव की सोशल मीडिया पोस्ट पर इसकी जानकारी दी गई है। इसमें लिखा गया है कि, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल के कारण हुई घटना में राज्य सरकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। इस संबंध में कठोर निर्णय लिये जा रहे हैं। निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, पीएचई के प्रभारी अधीक्षण यंत्री संजीव श्रीवास्तव को निलंबित किया गया है। इंदौर नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

