
Indore Bus Hadsa: चलती बस में अचानक लगी आग, यात्रियों ने खिडकी से कूदकर जान बचाई है। हादसा इंदौर-देवास रोड पर हुआ। आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जान बचाने के लिए यात्री कांच फोड़कर बाहर कूदे। इसमें कुछ यात्रियों के घायल होने की भी खबर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।
बताया जाता है कि बस के आगे इंजन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। लसूड़िया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। यह बस इंदौर-देवास के बीच नियमित चलती है।








