Site icon Yashbharat.com

Indore: महापौर मालिनी बोलीं आकाश को मुझसे बात करनी चाहिए थी

images 32

इंदौर। नगर निगम महापौर मालिनी गौड़ खुद सवालों के घेरे में आ गई हैं। आकाश विजयवर्गीय बैटिंग मामले में इंदौर में नगर निगम की टीम में शामिल कर्मचारियों को बैट से पीटने वाले बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय मामले में महापौर मालिनी गौड़ का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मामले में आकाश विजयवर्गीय को पहले मुझसे बात करनी चाहिए थी. जर्जर मकान पर हो रही कार्रवाई सही है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई होती रहेगी

आकाश की ‘बैटिंग’-

बता दें कि इंदौर के गंजी कंपाउंड इलाके में जर्जर मकान तोड़ने गए नगर निगम की टीम पर बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय ने क्रिकेट बैट से हमला बोल दिया था. उन्होंने सरेआम अफसर और कर्मचारियों को बैट से पीटा. इस दौरान पुलिस और नगर निगम अमले में शामिल अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ हाथापाई और तीखी बहस भी की थी. उनके समर्थकों ने नगर निगम की जेसीबी मशीन में भी जमकर तोड़फोड़ की थी.

Exit mobile version