दुबई में भारत का मोस्ट वांटेड ड्रग माफिया ‘जैज़’ गिरफ्तार, इंटरपोल की बड़ी कार्रवाई
दुबई में भारत का मोस्ट वांटेड ड्रग माफिया ‘जैज़’ गिरफ्तार, इंटरपोल की बड़ी कार्रवाई
दुबई में भारत का मोस्ट वांटेड ड्रग माफिया ‘जैज़’ गिरफ्तार, इंटरपोल की बड़ी कार्रवाई।भारत के मोस्ट वांटेड ड्रग्स तस्कर जसविंदर उर्फ जैज़ को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय एजेंसियों की सूचना पर इंटरपोल ने कार्रवाई करते हुए इस बड़े ड्रग सिंडिकेट के सरगना को हिरासत में लिया।
दुबई में भारत का मोस्ट वांटेड ड्रग माफिया ‘जैज़’ गिरफ्तार, इंटरपोल की बड़ी कार्रवाई
एयरपोर्ट जाते समय पकड़ा गया
सूत्रों के मुताबिक, जैज़ को तीन दिन पहले एयरपोर्ट जाते समय हिरासत में लिया गया। फिलहाल उसे सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में रखा गया है और जल्द ही भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
पहले से जारी था रेड कॉर्नर नोटिस
जसविंदर उर्फ जैज़ के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने पहले ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया था। लंबे समय से एजेंसियां उसकी तलाश में थीं, लेकिन वह हर बार चकमा देकर फरार हो जाता था।
अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का मास्टरमाइंड
बताया जा रहा है कि जैज़ भारत का बड़ा ड्रग्स सिंडिकेट ऑपरेट कर रहा था और कई देशों में उसका नेटवर्क फैला हुआ है। उसकी गिरफ्तारी से अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा हो सकता है।
CIA कनेक्शन की जांच
सूत्रों के अनुसार, जैज़ के अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA से जुड़े होने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच एजेंसियां इस एंगल से भी पूछताछ करेंगी।
भारत लाने की तैयारी
जैज़ मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है और उसके पास ब्रिटिश नागरिकता भी बताई जा रही है। उसे कुछ दिनों की हिरासत में रखा गया है, जिसके बाद भारत लाकर उससे पूछताछ की जाएगी।