IND W vs ENG W ODI Series: टी20 के बाद वनडे में दमखम दिखाने इंग्लैंड पहुंची भारतीय महिला टीम, साउथैम्प्टन में होगा पहला ODI । भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दौरे की शानदार शुरुआत करते हुए पांच मैचों की टी20 सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया है। अब टीम इंडिया की नजरें वनडे सीरीज पर हैं, जिसकी शुरुआत 16 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ होगी। यह तीन मुकाबलों की सीरीज होगी और इसका पहला मैच साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से शुरू होगा।

टी20 के बाद वनडे में दमखम दिखाने इंग्लैंड पहुंची भारतीय महिला टीम, साउथैम्प्टन में होगा पहला ODI
वर्ल्ड कप की तैयारी में अहम भूमिका निभाएगी ये सीरीज
इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भारत इस दौरे को जीत के साथ खत्म करना चाहेगा ताकि विश्व कप से पहले टीम का आत्मविश्वास और संतुलन मजबूत हो सके।
स्मृति और हरमनप्रीत पर रहेंगी नजरें
टी20 सीरीज में भारत की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक के साथ टीम को अहम मुकाबलों में जीत दिलाई। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ी पारी नहीं खेली, लेकिन उनका फॉर्म संतोषजनक रहा। वनडे सीरीज में भी इन दोनों से टीम को बड़ी उम्मीदें रहेंगी।
इसके अलावा, युवा बल्लेबाज प्रतिका रावल, जो पहली बार इंग्लैंड की धरती पर खेलेंगी, पर भी सभी की निगाहें होंगी। वह इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए X फैक्टर साबित हो सकती हैं।
कहां देखें पहला वनडे मैच लाइव
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। वहीं, SonyLIV ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी, जहां फैंस अपने मोबाइल या लैपटॉप पर मैच का आनंद ले सकेंगे।
वनडे सीरीज के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमें
भारत
प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), हर्लीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरानी, तेजल हासबनीस, सायली सातघरे, शुचि उपाध्याय, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़।
इंग्लैंड
नैट सीवर-ब्रंट (कप्तान), एम्मा लैम्ब, लॉरेन बेल, सोफी एक्लेस्टोन, सोफिया डंकली, एम अर्लॉट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), टैमी ब्यूमोंट (विकेटकीपर), माया बुशियर, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, एलिस डेविडसन-रिचर्ड्स, चार्ली डीन, लॉरेन फीलर, लिंसी स्मिथ।











