Saturday, May 23, 2026
Latest:
Latest

Indian Railways Vande Bharat Train: पीएम मोदी ने वाराणसी सहि‍त यूपी के इन शहरों को दी एक और वंदे भारत की सौगात, देखें शेडयूल

Indian Railways Vande Bharat Train: पीएम मोदी ने वाराणसी सहि‍त यूपी के इन शहरों को दी एक और वंदे भारत की सौगात, देखें शेडयूल ।  रेलवे ने एक और वंदे भारत (Vande Bharat) की आज से शुरुआत कर दी है. रेलवे ने आज दिल्ली से वाराणसी के लिए एक और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है.

अब से वाराणसी जाने वाले यात्रियों का सफर काफी आरामदायक होने वाला है. पीएम मोदी ने वाराणसी से नई दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. फिलहाल अब दिल्ली से वाराणसी के बीच में 2 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है. आइए चेक करें इस नई ट्रेन का टाइम और रूट क्या है…?

20 दिसंबर से होगा संचालन

इस ट्रेन का संचालन 20 दिसंबर से होगा. यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन संचालित होगी. इस वंदे भारत का संचालन मंगलवार को नहीं किया जाएगा. बता दें यह ट्रेन सुबह को 6 बजे वाराणसी से नई दिल्ली के लिए चलेगी. यह ट्रेन दोपहर में 2.05 बजे दिल्ली पहुंचेगी. इसके बाद में दोपहर में 3.00 बजे दिल्ली से खुलेगी और रात को 11.05 बजे वाराणसी पहुंचने की उम्मीद है.

क्या है ट्रेन की टाइमिंग?

दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना हुई नई वंदे भारत ट्रेन शाम 7:12 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी. इसके बाद अगला स्टॉप रात 9:15 बजे प्रयागराज का होगा और रात 11.05 बजे वाराणसी स्टेशन पर अपनी यात्रा खत्म करेगी. वहीं वाराणसी से दिल्ली के लिए सुबह 6.00 बजे खुलेगी. इसके बाद सुबह 7.35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. 9.30 बजे कानपुर सेंट्रल और 2.05 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

पहले से एक वंदे भारत का हो रहा है संचालन

आपको बता दें अभी दिल्ली से वाराणसी के बीच में एक वंदे भारत ट्रेन का संचालन हो रहा है. अभी जो वंदे भारत ट्रेन चल रही है. वह गुरुवार को छोड़कर अन्य सभी दिन संचालित होती है. आज पीएम मोदी ने वाराणसी से दिल्ली के बीच में दूसरी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है. फिलहाल इस ट्रेन के किराए को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है.

कितना हो सकता है किराया?

वाराणसी से दिल्ली के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत के चेयरकार का किराया 850 रुपये और एग्जीक्यूटिव एसी चेयरकार का किराया 2400 रुपये के आसपास है. माना जा रहा है कि नई वंदे भारत का किराया भी इसके आसपास ही हो सकता है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम