Indian Railways उधना-छपरा के मध्य दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेन इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना होकर गुजरेगी
Indian Railways उधना-छपरा के मध्य दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेन इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना होकर गुजरेगी
Indian Railways उधना-छपरा के मध्य दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेन इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना होकर गुजरेगी। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त यातायात क्लीयर करने के उद्देश्य से स्पेशल गाड़ी संख्या 09041/09042 उधना-छपरा-उधना के मध्य दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। *यह गाड़ी पमरे के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी। इस गाड़ी की विस्तृत जानकारी निम्न है।
गाड़ी संख्या 09041 उधना से छपरा स्पेशल ट्रेन दो ट्रिप के लिए दिनांक 30 जून 2024 एवं 07 जुलाई 2024 को उधना स्टेशन से 11:15 बजे प्रस्थान कर इटारसी 21:20 बजे और अगले दिन मध्य रात्रि को जबलपुर 01:10 बजे, कटनी 02:45 बजे अगले दिन सतना 04:25 बजे, प्रयागराज छिवकी 07:35 बजे और सोमवार को 19:00 बजे छपरा स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09042 छपरा से उधना स्पेशल ट्रेन को दो ट्रिप के लिए दिनांक 01 एवं 08 जुलाई 2024 को छपरा स्टेशन से रात्रि 23:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन प्रयागराज छिवकी 10:20 बजे, सतना 13:15 बजे, कटनी 14:50 बजे, जबलपुर 16:25 बजे, इटारसी 20:00 बजे और तीसरे दिन सुबह 07:30 बजे उधना स्टेशन पहुँचेगी।
इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 20 कोच रहेंगे।
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में चालटन, बारडोली, नंदुरबार, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर, ग़ाज़ीपुर सिटी, एवं बलिया स्टेशनों पर रुकेगी।
स्पेशल ट्रेन के समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएँ या NTES ऐप डाउनलोड करें।