indian railway 56 पैसेंजर ट्रेनों का घटेगा किराया, स्पेशल से हो जाएंगी नियमित रेलगाड़ी
indian railway रेल यात्रियों के लिए राहत वाली खबर है। करीब 56 ट्रेनों का किराया घट जाएगा। दरअसल रेलवे के स्पेशल ट्रेन के लिए निर्धारित शून्य अंक को ट्रेनों के नंबर के आगे जोड़ा गया था। एक दिसंबर, 2025 से पैसेंजर ट्रेनों के सामने से शून्य का अंक हट जाएगा।
इटारसी-कटनी, जबलपुर-गोंदिया सहित 56 ट्रेनें अगले माह से फिर से नियमित यात्री गाड़ी के रूप में संचालित होंगी। इस संबंध में पश्चिम मध्य रेल ने आदेश जारी किए हैं। संबंधित ट्रेनों का परिचालन कोरोना काल से विशेष गाड़ी के रूप में किया जा रहा है।
विशेष नंबर : पैसेंजर ट्रेन : नियमित नंबर
05703/05704
जबलपुर-नैनपुर-जबलपुर
51703/51704
05705/05706
जबलपुर-नैनपुर-जबलपुर
51705/51706
05713/05714
जबलपुर-गोंदिया-जबलपुर
51707/51708
06619/06620
इटारसी-कटनी-इटारसी मेमू
61617/61618
06603/06604
बीना-कटनी मुड़वारा-बीना मेमू ट्रेन
61619/61620
06617/06618
कटनी-चिरमिरी-कटनी मेमू
61601/61602
06623/06624
कटनी-बरगवां-कटनी मेमू
61603/61604
06625/06626
कटनी-सतना-कटनी मेमू
61605/61606
06635/06636
सतना-मानिकपुर-सतना मेमू
61607/61608
06637/06638
सतना-मानिकपुर-सतना मेमू
61609/61610
06607/06608
बीना-गुना-बीना ट्रेन
61611/61612
9 दिसम्बर को वैष्णोदेवी स्पेशल ट्रेन
माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने के लिए तीर्थयात्रियों के जत्थे को लेकर विशेष ट्रेन आगामी नौ दिसम्बर को जबलपुर से कटरा के लिए रवाना होगी। मां वैष्णोदेवी यात्रा सेवा समिति मदनमहल की ओर से तीर्थयात्रियों के लिए यह स्पेशल ट्रेन बुक की गई है।
वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए यह ट्रेन दिल्ली, जम्मू होकर कटरा जाएगी। वहां से वैष्णोदेवी के लिए यात्री बस से जाएंगे। जम्मू व कटरा में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। वहीं दूसरी ओर जबलपुर संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा से भेंट की । इस दौरान प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें जबलपुर पुणे सीधी वायु सेवा तथा जबलपुर पुणे नियमित ट्रेन चलाने की मांग को लेकर एक मांग पत्र सौंपा।