Thursday, April 30, 2026
Latest:
FEATUREDkatniLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

Indian Railway: सोगरिया-दानापुर गरीब रथ स्पेशल अब एलएचबी कोच से होगी संचालित

Indian Railway: सोगरिया-दानापुर गरीब रथ स्पेशल अब एलएचबी कोच से होगी संचालित। रेल प्रशासन द्वारा समर के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से गाडी संख्या 09819/09820 सोगरिया-दानापुर-सोगरिया साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

Indian Railway: सोगरिया-दानापुर गरीब रथ स्पेशल अब एलएचबी कोच से होगी संचालित

वर्तमान में गाडी संख्या 09819/09820 सोगरिया-दानापुर-सोगरिया गरीबरथ स्पेशल ट्रेन को परिवर्तित रैक एलएचबी से चलाई जा रही है। इस गाडी में परिवर्तन के पश्चात 17 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनोमी कोच है।

एलएचबी रैक की सुविधा मिलने से यात्रियों को अधिक अतिरिक्त बर्थ की सेवाएं मिलेगी। एलएचबी रैक के वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी कोच का किराया गरीबरथ के फेयर स्ट्रक्चर के अनुसार ही लिया जा रहा है। इस अतिरिक्त बर्थो का लाभ पश्चिम मध्य रेल के बारां, रुठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर एवं सतना स्टेशनों के यात्रियों को भी मिलेगा।

गाड़ी संख्या 09819 सोगरिया से दानापुर गरीबरथ स्पेशल ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन सोगरिया से दिनांक 13 मई 2025 और गाड़ी संख्या 09820 दानापुर से सोगरिया गरीबरथ स्पेशल ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन दानापुर से दिनांक 14 मई 2025 से शुरुआत हुई।

एलएचबी कोच कंपोजीशन  ट्रेन में 15 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी एवं 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआरडी सहित कुल 17 एलएचबी कोच है।

उल्लेखनीय है कि एलएचबी कोच पारंपरिक (आईसीएफ) कोच की तुलना में काफी आरामदायक और अधिक सुरक्षित होते हैं। इनमें उच्च गति क्षमता होती है और वजन में हलके होते हैं। नए डिजायन में तैयार किये गए यह कोच यात्रा का सुखद अनुभव भी कराते हैं। अब यात्रियों को गरीबरथ के साइड मिडल बर्थ से निजात मिली।

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि