Indian Railway: रेल पटरी पर घूमने वाले 30 लोगों को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

rpf

Indian Railway: रेल पटरी पर घूमने वाले 30 लोगों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले ही नहीं प्रदेश के कई जनपदों में इन दिनों रेल को डिरेल करने की साजिश चल रही है. जिसमें कानपुर के बाद गाजीपुर में भी एक बार रेल पटरी पर गिट्टी रखकर प्रयागराज जाने वाली ट्रेन को पलटाने का प्रयास किया गया. वहीं उसके कुछ ही दिनों बाद रात के अंधेरे में रेल पटरी पर लकड़ी का मोटा टुकड़ा रखकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को पलटाने की कोशिश की गई. हालांकि, दोनों मामले में आरपीएफ और सिविल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा.

गाजीपुर जिले में रेलवे लाइन की निगरानी के लिए आरपीएफ के जवानों की ड्युटी लगाई गई. रेलवे लाइन पर बेवजह टहलने वाले 28 लोगों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है. वहीं परिजनों को बुलाया और उनकी जमानत पर उन्हें रिहा किया गया. वहीं अब आरपीएफ के ऊपर रेल पटरी की निगरानी की जिम्मेदारी बढ़ गई है. इसी निगरानी के तहत एक दिन पूर्व गाजीपुर सिटी से लेकर गाजीपुर घाट के बीच आरपीएफ ने 28 लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार सभी लोग शाम 4:00 से 6:30 बजे के बीच रेल पटरी के किनारे घूम रहे थे.

RPF ने 28 लोगों को किया गिरफ्तार
बता दें की रेलवे ट्रैक की सुरक्षा एसआई कमलेश सिंह यादव, एसआई जितेंद्र सिंह टीम के साथ पेट्रोलिंग पर निकले और इस दौरान रेलवे लाइन पर अधिकृत रूप से घूमते 28 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद जब सभी लोगों को मालूम चला तो अधिकतर लोग वहां पर कांस्टेबल और इंस्पेक्टर का हाथ जोड़कर अपनी गलती की माफी भी मांगने लगे. लोगों ने कहा कि साहब गलती हो गई, आगे से इस तरह की गलती नहीं होगी.

इसे भी पढ़ें-  बर्लिन ग्लोबल डायलॉग: जलवायु परिवर्तन पर भारत ने विकसित देशों को घेरा, पीयूष गोयल बोले- 'प्रदूषण आपने फैलाया, तो कीमत विकासशील देश क्यों चुकाएं?'

रील बनाने वालों हो रही पहचान
आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अमित राय ने बताया कि 28 लोगों का रेल अधिनियम के तहत चालान किया है. यह अभियान लगातार चलता रहेगा ताकि रेल पटरी को सुरक्षित किया जाए और रेल यातायात किसी भी तरह से बाधित न होने पाए. इस दौरान उन्होंने बताया कि रेलवे लाइन के किनारे रील बनाने वाले भी काफी सक्रिय हैं, इसको लेकर भी आगे कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि इसको लेकर सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले जा रहे हैं.