Site icon Yashbharat.com

Indian Pills To Fight With Corona :कोरोना से जंग में भारत देगा बड़ा हथियार, जल्द आएगी मेड इन इंडिया एंटी कोविड पिल्स

doctor holding smartphone with medical app

doctor holding smartphone with medical app

Indian Pills To Fight With Corona कोरोना से जारी भारत की लड़ाई में अब देश को एक नया हथियार मिलने जा रहा है। यह एक गोली है जो कोरोना के मरीजों को दी जाएगी और उनके अस्पताल में भर्ती होने और मौत के खतरे को कम करेगी। कोरोना के हल्के से मध्यम लक्षण वाले मरीजों  के इलाज के लिए मर्क की एंटीवायरल दवा मोलनुपिरवीर की कुछ ही दिनों में इमरजेंसी यूज की मंजूरी मिल जाएगी। कोविड स्ट्रैटजी ग्रुप, सीएसआईआर के अध्यक्ष डॉ राम विश्वकर्मा ने बताया कि यह दवा उन व्यस्कों के लिए होगी जिनमें कोरोना के गंभीर लक्षण होंगे या जिन्हें अस्पताल में भर्ती होने का खतरा होगा।

Indian Pills To Fight With Corona

कोविड स्ट्रैटजी ग्रुप, सीएसआईआर के अध्यक्ष डॉ राम विश्वकर्मा ने एनडीटीवी से अपनी बातचीत में बताया कि फाइजर की गोली पैक्सलोविड में अभी कुछ समय लग सकता है. उन्होंने बताया कि दो दवाओं के आने से काफी असर पड़ेगी। उन्होंने बताया कि यह महामारी में लड़ने में टीकाकरण से ज्यादा प्रभावी होंगी।

Indian Pills To Fight With Corona दवा पैक्सलोविड कोमजोर मरीजों के लिए 

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है मोलमनुपिरवीर जल्द ही उपलब्ध हो जाएगी। पांच ऐसी कंपनियां है जो दवा निर्माता के साथ मिलकर काम कर रही हैं. मुझे लगता है कि ऐसे में कभी भी हमें इसे इस्तेमाल की मंजूरी मिल सकती है।वहीं फािजर ने अपने एक बयान में कहा कि उनकी दवा पैक्सलोविड कोमजोर मरीजों में अस्पताल में भर्ती होने या मौत के जोखिम को 89 प्रतिशत तक कम करती है।

मर्क ने पहले ही पांच कंपनियों से कॉन्ट्रैक्ट किया है और जिस तरह से मर्क ने कई कंपनियों को यह लाइसेंस दिया है, फाइजर भी ऐसा करेगा क्योंकि फाइजर को वैश्विक उपयोग के लिए आवश्यक दवाओं के निर्माण के लिए भारतीय क्षमता का उपयोग करना होगा।

Exit mobile version