Sunday, May 10, 2026
Latest:
FEATUREDLatestअंतराष्ट्रीय

Indian high commissioner की इफ्तार पार्टी में पाक अधिकारियों की बदसलूकी

इस्लामाबाद। रमजान के पाक महीने में पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत की है। दरअसल, यहां भारतीय उच्चायोग की इफ्तार पार्टी में आए मेहमानों के साथ पाकिस्तानी अधिकारियों ने बुरा बर्ताव किया। इफ्तार पार्टी शुरू होने से पहले जब मेहमान आने लगे तो उनके साथ बुरा व्यवहार किया गया और उन्हें डराया धमकाया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, कई मेहमानों के साथ धक्का-मुक्की की गई। इतना ही नहीं, कई लोगों को अंदर प्रवेश तक नहीं करने दिया गया, जबकि कई लोगों की कई बार जांच की गई। इस दौरान पाकिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों और भारतीय अधिकारियों के बीच बहस भी हुई। पाकिस्तानी अधिकारियों की इस हरकत पर पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने खेद भी जताया। इसे लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

इस पर टिप्पणी करते हुए पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने कहा कि हम अपने उन सभी मेहमानों से माफी मांगते हैं, जिन्हें वापस लौटा दिया गया। पाक एजेंसियों की इस तरह की हरकत निराशाजनक है। उन्होंने कहा पाक अधिकारियों ने न सिर्फ कूटनीतिक प्रोटोकॉल का उल्‍लंघन किया बल्कि असभ्य व्यवहार किया। इससे द्विपक्षीय संबंधों पर असर पड़ेगा।

ऐसा पहली बार नहीं है इससे पहले भी पाकिस्तानी एजेंसियां इस तरह की हरकतें करती रही है। पिछले साल दिसंबर के महीने में जानबूझकर राजनयिकों को परेशान करने के लिए उनके घरों की बिजली काट दी गई थी। भारत-पाकिस्तान के बीच संबंध काफी तनाव भरे रहे हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply