भारत ने 7 विकेट से जीता तीसरा टी-20 मैच:साउथ अफ्रीका पर 2-1 बढ़त बनाई
भारत ने 7 विकेट से जीता तीसरा टी-20 मैच:साउथ अफ्रीका पर 2-1 बढ़त बनाई।
भारत ने टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। टीम ने 118 रन का टारगेट 15.5 ओवर में तीन विकेट पर चेज कर लिया। शिवम दुबे ने लगातार दो बॉल पर चौका और छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। वे शिवम दुबे 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं, तिलक वर्मा ने नाबाद 26 बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 12, अभिषेक शर्मा ने 35 और शुभमन गिल ने 28 रन बनाए।
कप्तान सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लुंगी एनगिडी ने ओर्टनील बार्टमैन के हाथों कैच कराया। शुभमन गिल (28 रन) को मार्को यानसन ने और अभिषेक शर्मा (35 रन) को कॉर्बिन बॉश ने पवेलियन भेजा। अभिषेक-गिल ने 32 गेंद पर 60 रन की ओपनिंग साझेदारी की।
धर्मशाला स्टेडियम में रविवार शाम भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीकी टीम 117 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने महज 7 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। क्विंटन डी कॉक एक रन, रीजा हेंड्रिक्स जीरो और डेवाल्ड ब्रेविस 2 रन बनाकर आउट हुए।
ऐसे में ऐडन मार्करम ने एक छोर से पारी संभाली, जबकि दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। मार्करम ने 61 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। उनके अलावा, डोनेवान फरेरा ने 20 रन का योगदान दिया। भारत से अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके। हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे को एक-एक विकेट मिला।
जवाबी पारी में भारतीय ओपनर्स ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। अभिषेक-गिल की जोड़ी ने 31 बॉल पर 68 रन की साझेदारी कर डाली। अभिषेक (18 बॉल पर 35 रन) के आउट होने के बाद उतरे तिलक वर्मा ने भारत को जीत दिला दी।
पावरप्ले के आखिरी ओवर में भारत ने पहला विकेट गंवाया। यहां अभिषेक शर्मा 18 बॉल पर 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ऐडन मार्करम ने कार्बिन बॉश की बॉल पर कैच किया। मार्करम ने लॉन्ग ऑफ में पीछे की ओर दौड़ते हुए कैच पकड़ा।
भारतीय ओपनर्स की फिफ्टी पार्टनरशिप
5वें ओवर की पहली बॉल पर भारतीय ओपनर्स ने फिफ्टी पार्टनरशिप की। अभिषेक शर्मा ने बार्टमैन की बॉल पर छक्का लगाकर टीम को 50 पार पहु़ंचाया। इसी के साथ ओपनर्स की फिफ्टी पार्टनरशिप भी पूरी हुई।
लगातार दूसरे ओवर में 16 रन आए
भारतीय पारी के लगातार दूसरे ओवर से 16 रन आए। मार्को यानसन के ओवर में अभिषेक-गिल की जोड़ी ने 2 चौके और एक छक्का लगाए।
ओवर की पहली बॉल पर गिल रिव्यू लेकर LBW होने से बच गए। बॉल उनके पैड में तो लगी, लेकिन उससे पहले बल्ले का अंदरुनी किनारा लिया।

