Site icon Yashbharat.com

india vs zimbabwe भारत ने दूसरे टी-20 मैच में जिम्बाब्वे को 100 रन से हरा कर सीरीज बराबर की

images 50

india vs zimbabwe अभिषेक शर्मा और ऋतुराज ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और भारत जीत गया। जी हां अभिषेक के 100 और ऋतुराज के 77 रन की बदौलत टीम ने 235 रन का लक्ष्य जिम्बाब्वे को दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ यह किसी भी टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। आस्ट्रेलिया ने साल 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए 229 रन बनाए थे।

इस तरह भारत ने दूसरे टी-20 मैच में जिम्बाब्वे को बुरी तरह से हरा दिया है। 100 रन से दूसरा टी-20 मैच जीतकर भारत ने सीरीज एक-एक से बराबर कर लिया है।

235 रन का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे सिर्फ 134 रन ही बना सकी। इसी के साथ भारत ने पहले टी-20 की हार का बदला ले लिया। भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत के सामने उतरी जिम्बाब्वे को 71 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

Exit mobile version