SportsLatestक्रिकेट

India vs Pakistan U19 World Cup Super-6 भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर-6 में पाकिस्तान को 58 रनों से पीट कर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया

India vs Pakistan U19 World Cup Super-6 Highlights: भारत ने रविवार को अंडर-19 वर्ल्ड कप में सुपर-6 में पाकिस्तान को 58 रनों से पीट दिया और सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया. पाकिस्तान को हराकर भारत ने टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रन बनाए थे. इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 194 रन पर ऑल-आउट हुई. पाकिस्तान ने पारी की शुरुआत से ही 33.4 ओवर में लक्ष्य को हासिल करने का इंटेट नहीं दिखाया था और उसकी कोशिश जीत पर थी. भारत ने पहले 33.3 ओवर में पाकिस्तान को जीत नहीं दर्ज करने की फिर पाकिस्तान को ऑल-आउट कर वर्ल्ड कप से उसका बोरिया बिस्तर समेट दिया.

भारत से मिले 253 के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तानी टीम 46.2 ओवरों में महज 194 रन पर सिमट गई. हमजा जहूर और समीर मिन्हास की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 23 रन जुटाए. समीर 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद हमजा ने उस्मान खान के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 रन जुटाए. हमजा 49 गेंदों में 8 चौकों के साथ 42 रन बनाकर आउट हुए. यहां से उस्मान खान ने कप्तान फरहान यूसुफ के साथ तीसरे विकेट के लिए 63 रन जुटाकर टीम को जीत की पटरी पर ला दिया था. फरहान ने 38 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.

पाकिस्तान ने 151 के स्कोर पर कप्तान फरहान का विकेट गंवाया, जिसके बाद भारत ने मैच में शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की. टीम इंडिया की तरफ से खिलन पटेल ने 35 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि कप्तान आयुष म्हात्रे ने 21 रन देकर 3 विकेट निकाले. इनके अलावा, अंबरीश, हेनिल पटेल, कनिष्क चौहान और विहान मल्होत्रा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

इससे पहलेवेदांत त्रिवेदी के अर्द्धशतक के दम पर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप सुपर-6 में 252 रन बनाए हैं और पाक को जीत के लिए 253 का लक्ष्य दिया है. पाकिस्तान को भारत के रन रेट से आगे निकलने और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 33.4 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल करना होगा. अगर भारत ने ऐसा नहीं होने दिया तो वह हारने के बाद भी सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लेगी.

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. वैभव के विस्फोट के सामने लगा कि पाकिस्तानी कप्तान का फैसला गलत साबित हुआ. लेकिन एक बार जब वैभव लौटे, तो भारत ने बिना कोई रन जोड़े तीन विकेट गंवाए. वैभव 30 रन बनाकर आउट हुए. इस समय टीम इंडिया का स्कोर 47 था. इसी स्कोर पर भारत ने कप्तान आयुष और सलामी बल्लेबाज एरोन जॉर्ज के विकेट गंवाए.

इसके बाद विहान और वेदांत ने चौथे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की. लेकिन पिछले मैच के शतकवीर विहान 21 रन बना पाए. इसके बाद छोटी-छोटी साझेदारी के दम पर भारत ने 200 का स्कोर पार किया. अंत में खिलान और कनिष्क ने 31 गेंदों में 50 रन जोड़े.

Back to top button