India vs Pakistan Live: एशिया कप फाइनल – भारत की पहले गेंदबाजी, हार्दिक पंड्या बाहर। भारत और पाकिस्तान अब एशिया कप 2025 के फाइनल में आमने-सामने है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. हार्दिक पंड्या चोट के चलते बाहर हो गए हैं. रिंकू सिंह उनकी जगह खेल रहे हैं.
India vs Pakistan Live Score, Asia Cup Final: भारत की पहले गेंदबाजी, हार्दिक पंड्या बाहर
दुबई में भारत-पाकिस्तान फाइनल
LIVE NEWS & UPDATES
28 Sep 2025 07:43 PM (IST)
India vs Pakistan Final
पिच की बात करें तो यहां चेज़ करना आसान है, यही वजह है कि सूर्या ने सिक्के की बाजी जीतकर पहले फील्डिंग चुनी है. पिच पर काफी कम घास दिखाई दे रही है, यहां गेंद तेजी से बैट पर नहीं आएगी. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ हर बार भारत ने स्कोर चेज़ करने में कामयाबी हासिल की है.
28 Sep 2025 07:37 PM (IST)
India vs Pakistan Final
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ.
प्लेइंग इलेवन- साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सैम अय्यूब, सलमान आगा, हुसैन तलात, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद
28 Sep 2025 07:36 PM (IST)
India vs Pakistan Live Score
भारत की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
28 Sep 2025 07:33 PM (IST)
Ind vs Pak Final
भारत ने टॉस जीतकर, पहले गेंदबाजी का फैसला किया. सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हार्दिक पंड्या चोट के चलते बाहर. अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा बाहर.
28 Sep 2025 07:24 PM (IST)
Asia Cup 2025 Final
एशिया कप के फाइनल में सलमान आगा टॉस के दौरान रवि शास्त्री से बात नहीं करेंगे. उनसे बातचीत के लिए वकार यूनुस मैदान पर हैं.
28 Sep 2025 07:22 PM (IST)
India vs Pakistan Final
भारत-पाकिस्तान मैच में एंडी पायक्रॉफ्ट नहीं होंगे मैच रेफरी. इस बार वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रिची रिचर्डसन होंगे रेफरी.
28 Sep 2025 07:21 PM (IST)
India vs Pakistan Live Score
एशिया कप 2025 के फाइनल से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पंड्या नहीं खेल रहे हैं. उन्हें चोट लगी हुई है. उनकी जगह रिंकू सिंह खेलने वाले हैं.
28 Sep 2025 06:33 PM (IST)
Indian team arrives at Stadium: स्टेडियम पहुंची टीम इंडिया
भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 फाइनल से पहले दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंची गई है. इस मुकाबले की शुरुआत 8 बजे होगी और टॉस 7:30 बजे होगा.
28 Sep 2025 06:22 PM (IST)
IND vs PAK: दुबई के मौसम का हाल
एक्यूवेदर के मुताबिक 28 सितंबर को दुबई का तापमान 42°C के आसपास रहने वाला है. नमी, तेज हवा और धूप के कारण यहां पर ज्यादा गर्मी महसूस हो सकती है. हालांकि शाम को तापमान 31°C तक हो सकता है. पूरे टूर्नामेंट में ओस का कम से कम प्रभाव पड़ा.
28 Sep 2025 05:51 PM (IST)
Pitch Report: पिच से किसको मिलेगी मदद?
दुबई की पिच आमतौर पर धीमी रही है. हालांकि भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले में इस पिच से बल्लेबाजों को ज्यादा मदद मिली थी. खिताबी मुकाबले में भी इस पिच से ऐसी ही उम्मीद की जा रही है. इसकी वजह से फाइनल में ज्यादा रन बनने की संभावना है. इस पिच से शुरुआत में गेंदबाजों को कुछ मदद मिलती है.
28 Sep 2025 05:26 PM (IST)
PAK Team: पाकिस्तान के पास बड़ा मौका
पाकिस्तान की टीम अभी तक 2 बार चैंपियन बनी हैं. पाकिस्तान ने साल 2000 और 2012 में इस टूर्नामेंट को जीता था.
28 Sep 2025 05:14 PM (IST)
IND vs PAK Final: इन चीजों पर लगा बैन
फाइनल मुकाबला देखने आ रहे फैंस के लिए दुबई पुलिस ने कई एडवाइजरी जारी की है. फैंस दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम के अंदर झंडे, बैनर या पटाखे जैसे सामाना नहीं ले जा सकेंगे.
28 Sep 2025 04:46 PM (IST)
Team India: टीम इंडिया की नजर 9वें खिताब पर
एशिया कप का ये 17वां एडिशन है. टीम इंडिया की नजर 9वें खिताब पर रहने वाली है. भारत ने अभी तक साल 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016, 2018, 2023 में खिताब जीता है.
