
India vs New Zealand, 2nd T20I भारत ने रायपुर में दूसरे टी 20 में न्यूजीलैंड को हरा कर 5 मैचों की श्रंखला में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने 7 विकेट से न्यूजीलैंड को पराजित किया।
209 रन का टारगेट 15.2 ओवर में चेज कर भारत ने मैच अपने नाम किया।
न्यूजीलैंड ने टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में भारत को 209 रन का टारगेट दिया था। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में शुक्रवार को टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बनाए।
सूर्या ने 23 बॉल पर टी-20 करियर की 23वीं फिफ्टी लगाई। 23 मैचों के बाद उनके बल्ले से अर्धशतक आया है। वहीं, ईशान किशन (32 बॉल पर 76 रन) ने 2 साल एक महीना और 28 दिन बाद फिफ्टी लगाई। दोनों में 122 रन की साझेदारी हुई।
अभिषेक शर्मा जीरो और संजू सैमसन 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने नाबाद 47 रन की पारी खेली। रचिन रवींद्र ने 44 रन बनाए। भारत से कुलदीप यादव ने 2 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर के स्पेल में 53 रन खर्च कर दिए। उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 बॉल पर नाबाद 82 रनों की नाबाद पारी खेली। जबकि ईशान किशन ने 32 बॉल पर 76 रन बनाए। दोनों के बीच 122 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा जीरो और संजू सैमसन 6 रन बनाकर आउट हुए।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बनाए। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने नाबाद 47 रन की पारी खेली। रचिन रवींद्र ने 44 रन बनाए। भारत से कुलदीप यादव ने 2 विकेट झटके।
मैच की खास बातें
- सूर्या ने 23 बॉल पर टी-20 करियर की 23वीं फिफ्टी लगाई। 23 मैचों के बाद उनके बल्ले से अर्धशतक आया है।
- ईशान किशन (32 बॉल पर 76 रन) ने 2 साल एक महीना और 28 दिन बाद फिफ्टी लगाई।
- जैक फाउक्स ने 67 रन खर्च किए। वे एक पारी में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले कीवी गेंदबाज बने हैं।
10वें ओवर की पहली बॉल पर ईशान किशन 32 बॉल पर 76 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ईश सोढ़ी ने मैट हेनरी के हाथों कैच कराया। इसी के साथ शतकीय साझेदारी टूट गई।
ईशान ने 21 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने दो साल एक महीना और 28 दिन बाद फिफ्टी लगाई। वे दो साल बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम साईफर्ट, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जैक फाउलकेस, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और जैकब डफी







