Wednesday, May 27, 2026
Latest:
Latestअंतराष्ट्रीय

IAF की ताकत बढ़ाने का प्लान: भारत बनाएगा 600 सुपर बंकर बस्टर बम

IAF की ताकत बढ़ाने का प्लान: भारत बनाएगा 600 सुपर बंकर बस्टर बम, भारतीय वायुसेना (IAF) की मारक क्षमता को मजबूत करने के लिए रक्षा मंत्रालय ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत देश में ही 1000 किलोग्राम के 600 अत्याधुनिक ‘सुपर बंकर बस्टर’ बम विकसित और निर्मित किए जाएंगे।

RBI का बड़ा एक्शन: BC सिस्टम में सुधार, गांव-गांव बैंकिंग के लिए बढ़ेगी पारदर्शिता

IAF की ताकत बढ़ाने का प्लान: भारत बनाएगा 600 सुपर बंकर बस्टर बम

 

ये स्वदेशी बम अपनी विनाशकारी क्षमता में अमेरिका के प्रसिद्ध Mk-84 बम के बराबर होंगे। खास बात यह है कि इन्हें इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि ये Sukhoi Su-30MKI, Dassault Rafale और Dassault Mirage 2000 जैसे फाइटर जेट्स के साथ आसानी से इस्तेमाल किए जा सकें।

इस परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में डिजाइन और डेवलपमेंट के तहत 6 प्रोटोटाइप (लाइव और डमी) तैयार किए जाएंगे और उनका परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में सफल ट्रायल के आधार पर 600 बमों के बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए टेंडर जारी किया जाएगा।

ये बम दुश्मन के मजबूत बंकरों, एयरबेस और सैन्य ठिकानों को नष्ट करने में सक्षम होंगे। विस्फोट के बाद उत्पन्न होने वाला अत्यधिक दबाव कंक्रीट संरचनाओं को भी तबाह कर सकता है, जिससे युद्ध के दौरान इनकी उपयोगिता बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है।

यह प्रोजेक्ट DAP 2020 की Make-II कैटेगरी के तहत आएगा, जिसमें कम से कम 50% स्वदेशी सामग्री का उपयोग अनिवार्य है। इससे भारतीय स्टार्टअप्स और MSMEs को रक्षा क्षेत्र में भागीदारी का बड़ा अवसर मिलेगा।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस पूरी प्रक्रिया में लगभग ढाई साल का समय लग सकता है। इस पहल से न केवल भारत की रक्षा क्षमता मजबूत होगी, बल्कि देश विदेशी हथियारों पर निर्भरता कम कर ‘मेक इन इंडिया’ के लक्ष्य की ओर भी तेजी से आगे बढ़ेगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम