Site icon Yashbharat.com

India Pakistan War Live: विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग 5.30 बजे

जब पीएम मोदी ने संभाली कमान, सेना ने दिखाया शौर्य, पाकिस्तान को करारा जवाब दे रही भारतीय जल, थल, नभ सेना
India Pakistan War Live: विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग 5.30 बजे

भारतीय विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग शाम 5.30 बजे जारी होगी। इस दौरान मौजूदा स्थिति को लेकर जानकारी दी जाएगी। विदेश मंत्रालय की ओर से यह तीन दिन में तीसरी बड़ी ब्रीफिंग है। इसमें कल शाम से पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन, मिसाइल और फाइटर प्लेन के हमले पर स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

India Pakistan Conflict LIVE: देशभर में रेजिडेट डॉक्टर चलाएंगे ब्लड डोनेशन कैंप

देश में रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन एफएआईएमए (फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन) ने ब्लड डोनेशन कैंप लगाने की अपील की है। यह कदम एहतियातन उठाया जा रहा है। इस दौरान अब देश में रेजिडेट डॉक्टर ब्लड डोनेशन कैंप चलाएंगे।

India Pakistan War Live: पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के सीएम से की बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से बात की है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी सीमा पर लगे इलाकों में सुरक्षा स्थिति को लेकर बात की। पीएम ने उनसे टेरिटोयिर आर्मी को भी तैयार रखने को कहा है।

Exit mobile version