Wednesday, April 29, 2026
Latest:
Latest

India-Nepal Relation: नेपाल के काम नहीं आई चीन से यारी, भारत ने नेपाल भेजी दवाओं की खेप

महराजगंज। नेपाल को चाइना की यारी काम नहीं आई। संकट के समय भारत ही नेपाल के काम आया।

काेराेना संक्रमण के इस दौर में भारत सरकार ने नेपाल की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। नेपाल को भारत ने दवाओं की दूसरी खेप भेजी है।

यह दवाएं कोरोना महामारी में नेपाली जनता के लिए मददगार साबित होंगी। भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने मंगलवार को नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञावाली से काठमांडू में मुलाकात कर उन्‍हें दवाएं सौंपी।

भारतीय दूतावास के अनुसार कोविड -19 से उत्पन्न चुनौती से निपटने के लिए भारत नेपाल की मदद कर रहा है। भारत सरकार का यह कदम नेपाल के आम लोगों के लिए संजीवनी साबित होगा।

इससे पूर्व भी नेपाल भेजे गए हैं वेंटिलेटर व दवाएं 

भारत ने इससे पहले वेंटिलेटर व दवाएं सोनाैली सीमा के रास्‍ते नेपाल भेजा था। राजदूत विनय मोहन क्‍वात्रा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस दवाओं का उपयोग गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगियों के काम आएगा। काेरोना से संक्रमित लोगों के लिए भी इन दवाओं का उपयोग होगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम