डिलिमिटेशन बिल पर चेन्नई में इंडी गठबंधन की कोशिश बेनतीजा, स्टालिन अपने रुख पर कायम
चेन्नई: डिलिमिटेशन बिल को लेकर सियासी हलचल के बीच रविवार को इंडी गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं ने चेन्नई में डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात की। गठबंधन के नेताओं ने बिल के विरोध में स्टालिन को मनाने की कोशिश की, लेकिन बैठक के बाद भी स्टालिन अपने फैसले पर अडिग रहे और उन्होंने डिलिमिटेशन बिल को समर्थन देने की बात दोहराई।
स्टालिन का स्पष्ट रुख
-
बैठक के बाद एमके स्टालिन ने कहा कि उनके लिए ‘तमिलनाडु पहले’ है और यदि यह विधेयक गिरता है, तो तमिलनाडु को मिलने वाली न्यूनतम सुरक्षा भी खत्म हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी दलों की ओर से कोई ठोस विकल्प सामने नहीं रखा गया।
राहुल गांधी की अपील
-
मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने स्टालिन के साथ डिलिमिटेशन पर चर्चा की और उनसे तमिलनाडु के हितों व अधिकारों की रक्षा करने का आग्रह किया।
संसद की कार्यवाही से पहले हलचल
-
संसद में प्रस्तावित विधेयकों की कार्यवाही से ठीक पहले हुई इस बैठक को विपक्षी खेमे की बड़ी कूटनीतिक कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

