katniLatestमध्यप्रदेश

डिप्टी सीएम के आश्वासन के बाद एक माह के लिए स्थगित हुई आशा व ऊषा कार्यकत्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल

कटनी(YASHBHARAT.COM)। आशा ऊषा महिला संगठन मध्यप्रदेश के आव्हान पर विभिन्न मांगों को लेकर विगत 20 मई से जारी आशा व ऊषा कार्यकत्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला के आश्वासन के बाद स्थगित कर दी गई है तथा हड़ताल स्थगित होने के बाद आशा व ऊषा कार्यकत्ताओं ने अपने ग्राम व वार्ड में जाकर काम करना शुरू कर दिया है। आशा ऊषा महिला संगठन मध्यप्रदेश की जिला इकाई के द्धारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकर यह जानकारी दी गई है। आशा ऊषा महिला संगठन मध्यप्रदेश की जिला इकाई अध्यक्ष सुरेखा आरख व प्रतिष्ठा गर्ग ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष श्रीमति नर्मदा ठाकरे, प्रदेश महासचिव सुनिता गोस्वामी, प्रदेश संगठन मंत्री प्रेमबाई बामन्या, प्रदेश संरक्षक निर्मला यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष ललीता सहिरवार, प्रदेश प्रवक्ता रूखमणी पंवार एवं प्रदेश मिडिया प्रभारी संगीता यादव ने गतदिवस प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला से मुलाकात कर अपनी मांगों के निराकरण के संबंध में मांग की। जिस पर डिप्टी सीएम ने शीघ्र मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया। जिसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया। आशा ऊषा महिला संगठन मध्यप्रदेश की जिला इकाई अध्यक्ष सुरेखा आरख व प्रतिष्ठा गर्ग ने यह भी बताया कि हड़ताल को एक माह के लिए स्थगित किया गया है, यदि एक माह के अंदर मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो संगठन पुन: हड़ताल करने बाध्य होगा।

Back to top button