Monday, May 18, 2026
Latest:
Latest

IND W vs SA W Live Score: शेफाली का तूफानी आगाज़, भारत का सॉलिड स्टार्ट – चार ओवर में बिना नुकसान 22 रन

IND W vs SA W Live Score: शेफाली का तूफानी आगाज़, भारत का सॉलिड स्टार्ट – चार ओवर में बिना नुकसान 22 रन, भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने हैं। मुकाबला दिलचस्प रहने की उम्मीद है। मैच दोपहर तीन बजे से शुरू होना था, लेकिन बारिश की आंख मिचोली के कारण टॉस में लगभग दो घंटे की देरी हुई। 4:32 बजे दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।

IND W vs SA W Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो गई है। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर हैं। पहला ओवर मेडन रहा।

04:56 PM, 02-NOV-2025

IND W vs SA W Live Score: राष्ट्रगान हो रहा

हिंदी फिल्म जगत की मशहूर गायिका सुनिधि चौहान भारत का राष्ट्रगान गा रहीं हैं।

04:36 PM, 02-NOV-2025

IND W vs SA W Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

भारत : शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।

दक्षिण अफ्रीका : लाउरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनिक बॉश, सुने लूस, मारिजन कप, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), एनरी डर्कसन, क्लो ट्रॉयन, नादिन डि क्लार्क, आयाबोंगा खाका, एन म्लाबा।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि