Latest

IND W vs SA W Final: भारत बना विश्व चैंपियन, फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हराकर जीता महिला वनडे वर्ल्ड कप

IND W vs SA W Final: भारत बना विश्व चैंपियन, फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हराकर जीता महिला वनडे वर्ल्ड कप

IND W vs SA W Final: भारत बना विश्व चैंपियन, फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हराकर जीता महिला वनडे वर्ल्ड कप। भारत की महिला टीम इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने चार विकेट लेकर मैच पलट दिया। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल वोल्वार्ट की 101 रन की पारी बेकार गई। 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत का पहला वनडे विश्व कप का खिताब है। पहला महिला वनडे विश्व कप 1973 में खेला गया था।

IND W vs SA W Final: भारत बना विश्व चैंपियन, फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हराकर जीता महिला वनडे वर्ल्ड कप

IND W vs SA W Live Score: वोल्वार्ट का शतक
वोल्वार्ट ने लगातार दूसरा शतक लगाया है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शतक के बाद उन्होंने फाइनल में भी शतक जड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने 40 ओवर के बाद छह विकेट पर 211 रन बना लिए हैं। फिलहाल वोल्वार्ट के साथ क्लो ट्रायोन क्रीज पर हैं। इससे पहले दीप्ति शर्मा ने डर्कसेन को क्लीन बोल्ड किया था। वह 37 गेंद में 35 रन बना सकीं। डर्कसेन ने वोल्वार्ट के साथ 60 गेंद में 61 रन की साझेदारी निभाई।
11:32 PM, 02-NOV-2025

IND W vs SA W Live Score: द. अफ्रीका को छठा झटका
दक्षिण अफ्रीका को 209 के स्कोर पर 40वें ओवर में छठा झटका लगा। दीप्ति शर्मा ने डर्कसेन को क्लीन बोल्ड किया। वह 37 गेंद में 35 रन बना सकीं। डर्कसेन ने वोल्वार्ट के साथ 60 गेंद में 61 रन की साझेदारी निभाई।
11:24 PM, 02-NOV-2025

IND W vs SA W Live Score: भारत को पांच विकेट चाहिए
37 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 194 रन बना लिए हैं। फिलहाल एल वोल्वार्ट 88 रन और डर्कसेन 31 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 45+ रन की साझेदारी हो चुकी है। द. अफ्रीका को जीत के लिए अब 78 गेंद में 105 रन की जरूरत है। वहीं, भारत को पांच विकेट चाहिए। इनमें सबसे महत्वपूर्ण वोल्वार्ट का विकेट है।

11:07 PM, 02-NOV-2025
IND W vs SA W Live Score: 33 ओवर का खेल हुआ
33 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट गंवाकर 175 रन बना लिए हैं। फिलहाल वोल्वार्ट 81 रन और डर्कसेन 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 124 रन की जरूरत है।
10:53 PM, 02-NOV-2025

IND W vs SA W Live Score: दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका
148 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका लगा। दीप्ति शर्मा ने पारी के 30वें ओवर में सिनालो जाफ्ता को राधा के हाथों कैच कराया। वह 16 रन बना सकीं। फिलहाल वोल्वार्ट 75 रन और डर्कसेन एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 30 ओवर के बाद पांच विकेट पर 150 रन है। उन्हें जीत के लिए 149 रन की जरूरत है।
10:43 PM, 02-NOV-2025

IND W vs SA W Live Score: 27 ओवर का खेल हुआ
27 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट गंवाकर 138 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान वोल्वार्ट 70 रन और सिनोलो जाफ्ता 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। द. अफ्रीका को जीत के लिए अभी भी 161 रन की जरूरत है।

10:30 PM, 02-NOV-2025

IND W vs SA W Live Score: दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका
123 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका लगा। शेफाली वर्मा बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी चमकी हैं। उन्होंने अपने दो ओवर में दो बड़े विकेट लिए हैं। उन्होंने सुने लूस के बाद अनुभवी मारीजाने कैप को आउट किया। कैप चार रन बना सकीं। इससे पहले शेफाली ने लूस और वोल्वार्ट की अर्धशतकीय साझेदारी को तोड़ा था। शेफाली ने लूस का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। वह 25 रन बना सकीं। लूस और वोल्वार्ट के बीच 52 रन की साझेदारी हुई। फिलहाल वोल्वार्ट का साथ देने सिनोलो जाफ्ता क्रीज पर आई हैं। 23 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर चार विकेट पर 124 रन है। उन्हें जीत के लिए अब भी 175 रन की जरूरत है।

10:21 PM, 02-NOV-2025
IND W vs SA W Live Score: दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका
114 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका लगा। शेफाली वर्मा बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी चमकी हैं। उन्होंने सुने लूस और वोल्वार्ट की अर्धशतकीय साझेदारी को तोड़ा। शेफाली ने लूस का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। वह 25 रन बना सकीं। लूस और वोल्वार्ट के बीच 52 रन की साझेदारी हुई। फिलहाल वोल्वार्ट का साथ देने मारीजाने कैप क्रीज पर आई हैं। 21 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 118 रन है। उन्हें जीत के लिए अब भी 181 रन की जरूरत है।
10:16 PM, 02-NOV-2025

IND W vs SA W Live Score: 19 ओवर का खेल हुआ
19 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 109 रन है। इसी वक्त भारत का स्कोर एक विकेट पर 111 रन था। फिलहाल सुने लूस 21 रन और कप्तान वोल्वार्ट 60 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 190 रन की जरूरत है। लूस और वोल्वार्ट के बीच 47 रन की साझेदारी हो चुकी है।

10:09 PM, 02-NOV-2025
IND W vs SA W Live Score: वोल्वार्ट का अर्धशतक
दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लाउरा वोलवार्ट ने शानदार फॉर्म का मुजायरा पेश करते हुए 45 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। मौजूदा टूर्नामेंट में यह उनका चौथा पचासा है और पांचवां 50+ का स्कोर है। सेमीफाइनल में उन्होंने शतक जड़ा था।
महिला वनडे विश्व कप में सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर (कुल करियर में)
स्थान खिलाड़ी 50+ स्कोर पारियां
1 एल वोल्वार्ट 14 24
2 मिताली राज 13 36
3 डेबी हॉकेली 12 43
4 शार्लोट एडवर्ड्स 11 28

एक ही विश्व कप संस्करण में सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर
स्थान खिलाड़ी 50+ स्कोर साल
1 डेबी हॉकेली 5 1988
2 एलीस पेरी 5 2017
3 एल वोल्वार्ट 5 2022
4 एल वोल्वार्ट 5 2025

Back to top button