Sunday, May 17, 2026
Latest:
Sportsखेल

Ind vs SL 3rd Test: माफी मांगकर विराट कोहली ने पेश की ऐसी मिसाल

खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली मैदान पर कितने ही आक्रामक हों, लेकिन सोमवार (4 दिसंबर) को भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में उन्होंने खेल भावना का प्रदर्शन किया। दरअसल मैच के तीसरे दिन श्रीलंका के बल्लेबाज सदीरा समराविक्रमा नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े थे। गेंदबाजी कर रहे थे रविचंद्रन अश्विन। 116वें ओवर में 110 रन पर बल्लेबाजी कर रहे श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल ने एक सिंगल चुराने की कोशिश की, लेकिन विराट कोहली ने डाइव मारकर सिंगल रोक लिया। लेकिन उसके बाद जो हुआ, उसे दुर्भाग्यपूर्ण ही कहा जा सकता है। चूंकि उस वक्त दिनेश चांदीमल क्रीज के बाहर थे, इसलिए विराट स्टंप्स पर गेंद मारना चाह रहे थे। लेकिन बॉल सदीरा को लग गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply