Thursday, May 28, 2026
Latest:
Sports

Ind vs SL 3rd T20: भारत ने 3-0 से किया श्रीलंका का सूपड़ा साफ

भारत ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 135 रनों पर सीमित कर दिया था। भारत ने इस लक्ष्य को 19.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

 

भारत के लिए मनीष पांडे ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। श्रेयर अय्यर ने 30 रनों का योगदान दिया। रोहित शर्मा ने 27 रन बनाए। इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और उनके गेंदबाजों ने इस फैसले को सही ठहराया। मेहमान टीम की तरफ से असेला गुणारत्ने ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। सदिरा समाराविक्रमा (21) ने उनका साथ दिया, लेकिन यह जोड़ी सिर्फ 38 रन ही जोड़ सकी। अंत में दासुन शनाका ने नाबाद रहते हुए 20 रन बनाए। भारत की तरफ से जयदेव उनादकट और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply