IND vs PAK: 2 सितंबर बनने वाली है खास, एशियाकप में भारत पाकिस्तान की होगी भिड़ंत
IND vs PAK: आने वाली 2 सितंबर की तारीख़ बनने वाली है खास इस दिन एशियाकप में भारत पाकिस्तान की भिड़ंत होगी भारत एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत रविवार को पल्लेकल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। हार्दिक ने कहा, ‘यह ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें मैंने देखा है कि इसमें आपके जज्बे और व्यक्तित्व की परख होती है। साथ ही यह दिखाता है कि आप कितने दबाव का सामना कर सकते हो इसलिए मुझे ये सभी चीजें रोमांचित करती हैं। काफी भावनाएं खेल प्रेमियों से जुड़ी होती हैं। हमारे लिए एक अच्छी टीम से खेलना महत्वपूर्ण है, ऐसी बहुत अच्छी टीम के खिलाफ मुकाबला खेलना जिसने हाल के समय में काफी अच्छा खेल दिखाया हो।

