Wednesday, May 20, 2026
Latest:
SportsLatestक्रिकेटराष्ट्रीय

IND vs NZ Live Score: भारत ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले चुनी बल्लेबाजी; अक्षर-ईशान और वरुण की वापसी

 

IND vs NZ Live Score: भारत ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले चुनी बल्लेबाजी; अक्षर-ईशान और वरुण की वापसी

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अक्षर पटेल और ईशान किशन की वापसी हुई है। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती भी खेलते नजर आएंगे। वहीं, न्यूजीलैंड ने आखिरी मुकाबले में चार बदलाव किए हैं। डेवोन कॉनवे की जगह फिन एलन आए हैं। मार्क चैपमैन की जगह जैकब डफी और मैट हेनरी के स्थान पर लॉकी फर्ग्यूसन आए हैं। काइल जैमीसन भी इस मैच में खेलते नजर आएंगे।

5th T20:  भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम 4-1 से सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। फिलहाल यह सीरीज 3-1 पर है।

IND vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, बेवन जैकब्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम