क्राइस्टचर्च। Ind vs NZ 2nd Test Day 3: गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाजों टॉम ब्लंडेल (55) और टॉम लाथम (52) के बीच हुई शतकीय भागीदारी से न्यूजीलैंड ने सोमवार को भारत को दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में 7 विकेट से हरा दिया।
न्यूजीलैंड ने मैच के तीसरे ही दिन 132 रनों के टारगेट को 36 ओवरों में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। रॉस टेलर 5 और हैनरी निकोल्स 5 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके पूर्व पहली पारी में 7 रनों की बढ़त लेने के बाद भारत की दूसरी पारी ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी की घातक गेंदबाजी के सामने 124 रनों पर सिमट गई थी।
न्यूजीलैंड ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत का 2-0 से सफाया किया।पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले काइल जैमीसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज में 14 विकेट लेने वाले टिम साउदी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

