Sunday, May 10, 2026
Latest:
FEATUREDLatestSportsक्रिकेटखेलराष्ट्रीय

IND vs ENG Live: 208 पर भारत को आठवां झटका सूर्यकुमार अर्धशतक से चूके, विली को मिली तीसरी सफलता

IND vs ENG Live: 208 पर भारत को आठवां झटका सूर्यकुमार अर्धशतक से चूके, विली को मिली तीसरी सफलता।आज वनडे विश्व कप 2023 के 29वें मैच में भारत का मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियंस इंग्लैंड से है। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि, इंग्लैंड ने इस विश्व कप में अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन दिन होने पर यह टीम किसी भी टीम को शिकस्त दे सकती है। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है।

47वें ओवर में 208 के स्कोर पर भारत को आठवां झटका लगा। सूर्यकुमार यादव अर्धशतक से चूक गए। वह 47 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें डेविड विली ने क्रिस वोक्स के हाथों कैच कराया। 47 ओवर के बाद भारत का स्कोर आठ विकेट पर 214 रन है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम