
IND vs BAN Live: श्रेयस अय्यर आउट, भारत को लगा तीसरा झटका। भारत को तीसरा झटका मुस्तफिजुर रहमान ने दिया। उन्होंने श्रेयस अय्यर को नजमुल हुसैन शांतो के हाथों कैच कराया। वह 17 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पांचवें नंबर पर अब बल्लेबाजी के लिए अक्षर पटेल उतरे हैं।
IND vs BAN Live: श्रेयस अय्यर आउट, भारत को लगा तीसरा झटका
उनका साथ देने के लिए शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। 28 ओवर के बाद टीम का स्कोर 134/3 है। भारत को जीत के लिए 22 ओवर में 95 रनों की जरूरत है।








