घुटनों का दर्द की बड़ी वजह बन रहा बढ़ता वजन, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
घुटनों का दर्द की बड़ी वजह बन रहा बढ़ता वजन, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

घुटनों का दर्द की बड़ी वजह बन रहा बढ़ता वजन, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी, आजकल बढ़ते वजन के कारण घुटनों का दर्द की समस्या तेजी से बढ़ रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर का पूरा भार घुटनों पर पड़ता है, इसलिए वजन बढ़ने के साथ इन जोड़ों पर दबाव भी बढ़ जाता है, जिससे दर्द और अन्य परेशानियां शुरू हो सकती हैं।
Gond Katira Drinks: सेहत और ताजगी के लिए ट्राई करें ये आसान रेसिपी
घुटनों का दर्द की बड़ी वजह बन रहा बढ़ता वजन, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
एम्स दिल्ली के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के डॉक्टर भावुक गर्ग के मुताबिक, अधिक वजन के कारण घुटनों में घिसाव तेज होता है, सूजन बढ़ती है और कार्टिलेज पर असर पड़ता है। इससे चलना, बैठना, सीढ़ियां चढ़ना और लंबे समय तक खड़े रहना मुश्किल हो सकता है।
क्या हो सकते हैं नुकसान?
- घुटनों के जोड़ों में तेजी से घिसाव
- मांसपेशियों की कमजोरी और कम एक्टिवनेस
- कमर, टखनों और पैरों पर अतिरिक्त दबाव
- शरीर में जकड़न, थकान और संतुलन में कमी
- लंबे समय में मानसिक थकान और चिड़चिड़ापन
कैसे करें बचाव?
विशेषज्ञों का कहना है कि वजन नियंत्रित करना ही सबसे प्रभावी उपाय है:
- संतुलित आहार लें (फल, सब्जियां, प्रोटीन, फाइबर)
- तला-भुना और अधिक मीठा खाने से बचें
- रोजाना हल्की शारीरिक गतिविधि करें
- पर्याप्त पानी और नींद लें
- डॉक्टर की सलाह से हल्की एक्सरसाइज अपनाएं
कब लें डॉक्टर की सलाह?
अगर दर्द लंबे समय तक बना रहे, सूजन बढ़े या चलने में ज्यादा दिक्कत हो, तो तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए। कुल मिलाकर, बढ़ते वजन को नजरअंदाज करना घुटनों की सेहत पर भारी पड़ सकता है। समय रहते सही खानपान और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाकर इस समस्या से बचा जा सकता है।








