Site icon YASHBHARAT.COM

शहर में बढ़ी दवा विक्रेता संघ के चुनाव की सरगर्मी, दवा विक्रेता संघ के लिए समर्पित पैनल व आपका अपना पैनल के बीच हो रहा मुकाबला, 22 जून को होगा मतदान और परिणामों की घोषणा

IMG 20250616 WA0062

शहर में बढ़ी दवा विक्रेता संघ के चुनाव की सरगर्मी, दवा विक्रेता संघ के लिए समर्पित पैनल व आपका अपना पैनल के बीच हो रहा मुकाबला, 22 जून को होगा मतदान और परिणामों की घोषण

कटनी। जिले में 13 वर्ष बाद हो रहे दवा विक्रेता संघ के चुनाव की सरगर्मिया तेज हो गई हैं। चुनाव आगामी 22 जून 2025 रविवार का प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक सरस्वती स्कूल के पास स्थित झूलेलाल मंदिर के मंगलम भवन में मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज शर्मा व सहायक चुनाव अधिकारी द्वय हरिश नागवानी तथा दीपक पीरवानी के उपस्थिति में सम्पन्न कराए जाएंगे। वैसे तो दवा विक्रेता संघ के चुनाव हर 3 साल में होना चाहिए लेकिन कटनी में यह चुनाव 13 वर्ष बाद हो रहे हैं। जिसके कारण चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रही दवा विक्रेताओं की दो अलग-अलग पैनलों के द्धारा आरोप प्रत्यारोप करते हुए अपने पक्ष में माहौल बनाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया से लेकर दवा विक्रेताओं से संपर्क कर पैनल को वोट देकर विजयी बनाने की मांग की जा रही है। बहरहाल इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दवा विक्रेता संघ के चुनाव में दवा विक्रेताओं की दो अलग-अलग पैनल भाग्य आजमा रही हैं। जिसमें पहली पैनल मौजूदा अध्यक्ष राम मेडिकल स्टोर्स के संचालक चंदूलाल जादवानी की है। जिसमें चंदूलाल जादवानी खुद अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं और अपनी पैनल का नाम उन्होंने दवा विक्रेताओं का समर्पित पैनल नाम दिया है।

 

उनके पैनल में शंकर केमिस्ट के संचालक शंकरलाल साधवानी उपाध्यक्ष-थोक, श्रीजी मेडिप्लाजा के संचालक सतीश कुमार बरसैंया उपाध्यक्ष-फुटकर, आहूजा मेडिकोज के संचालक सागर आहूजा(राम) सचिव, मुकेश मेडिकल एंड सर्जिकल के संचालक रविकुमार सावलवानी सहसचिव, माधव ड्रग हाऊस के संचालक बलराम कुमार मिहानी(बल्लू) कोषाध्यक्ष, आनंद डिस्ट्रीब्यूटर्स के संचालक सुनील आनंद, रामा फार्मा एजेंसी के संचालक सुनील कुमार जादवानी संगठन सचिव, मधु मेडिकल एजेंसी के संचालक करमचंद बहरानी(करमू) अंकेक्षक पद के लिए चुनाव मैदान में हैं जबकि कार्यकारणी सदस्य के लिए कटनी केमिस्ट संचालक अमित जैन, महाकाल मेडिकल स्टोर्स के संचालक आदित्य तिवारी, लाल ड्रग स्टोर्स के संचालक अशोक जैसवानी, देवी मेडिकल स्टोर्स के संचालक हेमंत छाबड़ा व सचिन मेडिकल स्टोर्स के संचालक सचिन तिवारी चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसी प्रकार दूसरा पैनल ड्रग हाऊस के संचालक दिलीप आसरानी का है। दिलीप ने अपने पैनल का नाम आपका अपना पैनल रखा है। इस पैनल में दिलीप आसरानी खुद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। उनके पैनल में फार्मा ट्रेडर्स के संचालक गुलाब आहूजा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, केसवानी मेडिकल स्टोर्स के संचालक राजकुमार केसवानी(राजू) कनिष्ट उपाध्यक्ष फुटकर, अनिल मेडिकल एजेंसी मोहन कुमार कलवानी सचिव, माय गोल्ड मेडिसन हॉल मुकेश नागवानी सहसचिव, अजीत मेडिकल एजेंसी के संचालक विजय पृथ्यानी कोषाध्यक्ष, पूजा मेडिकल एजेंसी के संचालक विजय कोहवानी जनसंपर्क अधिकारी, सहारा मेडिकल स्टोर्स केे संचालक मोनी जैसवानी संगठन सचिव, ईश्वर मेडिकल स्टोर्स के संचालक मनोज रंगलानी अंकेक्षक आडिटर पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं जबकि कार्यकारणी सदस्य के लिए गोपाल मेडिकल एजेंसी के संचालक हितेश कुमार बालानी, तारा मेडिकल स्टोर्स के संचालक अजय गिडवानी व न्यू प्रकाश मेडिकल स्टोर्स के संचालक गौरव सितपाली चुनाव मैदान में हैं।


वक्त है बदलाव का बनाम वक्त है ठहराव का
दवा विक्रेता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए लड़ाई बेहद दिलचस्प हो गई है। चंदूलाल जादवानी के दवा विक्रेताओं के लिए समर्पित पैनल ने चुनाव में वक्त है ठहराव का नारा दिया है और अपने पैनल में सभी समाज के लोगों को स्थान दिया है। जिसके कारण उनका पैनल दवा कारोबारियों के बीच काफी लोकप्रिय माना जा रहा है और यह कयास लगाए जा रहे हैं कि 13 वर्ष बाद हो रहे चुनाव में चंदूलाल जादवानी के पैनल को ही विजय मिलेगी। उधर दूसरी ओर दूसरा पैनल दिलीप आसरानी का है, जिसका नाम आपका अपना पैनल है। दिलीप आसरानी लगातार सोशल मीडिया पर दूसरे पैनल के लिए उटपटांग लिखते हुए अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन उन्होंने अपने पैनल एक ही समाज के लोगों को शामिल किया है। जिसके कारण दूसरे समाज के दवा विक्रेताओं में खासी नाराजगी है और यही वजह है कि उनका पैनल चंदूलाल जादवानी के पैनल के आगें काफी कमजोर पड़ता नजर आ रहा है।

550 दवा विक्रेता करेंगे मतदान
दवा विक्रेता संघ के चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए नियुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी शर्मा केमिस्ट के संचालक पंकज शर्मा ने बताया कि दवा विक्रेता संघ के चुनाव में आगामी 22 जून को 550 सदस्य मतदान करेंगे। प्रात: 10 बजे से प्रक्रिया शुरू होगी और शाम 5 बजे समाप्त होगी। मतदान के तत्काल बाद मतगणना होगी और उसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Exit mobile version