Site icon Yashbharat.com

राजस्थानी युवकों पर चाकू से हमला कर लूटे 25 हजार, बायपास मार्ग पर घटना, पुलिस जांच में जुटी

IMG 20250308 WA0015

कटनी। राजस्थान के सवाई माधोपुर से कटनी पहुंचे दो लोगों के साथ बायपास मार्ग पर मारपीट, चाकू से हमला व लूटपाट की घटना प्रकाश में आई है। चाकू के हमले में घायल युवकोंं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस युवकों के बयान के आधार पर आरोपी युवकों की तलाश कर रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के सवाई माधोपुर निवासी हरि व रवीन्द्र सिंह नामक युवक बीतीरात किसी कार्यवश कटनी पहुंचे। बताया जाता है कि दोनों चाका बायपास मार्ग पर किसी वाहन से उतरने के बाद दूसरे वाहन का इंतजार करने लगे। इसी दौरान आधा दर्जन से अधिक युवक वहां पहुंचे और हरि व रवीन्द्र से मारपीट करने लगे। हरि ने बताया कि युवकों ने उनसे मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर घायल कर दिया और दोनों के जेब में रखे लगभग 25 हजार रूपए लूट कर चंपत हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और दोनों को जिला अस्पताल लेकर आई। जहां दोनों का उपचार जारी है। पुलिस युवकों के बयान के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।

 

Exit mobile version