सत्यनारायण कथा के साथ श्री गहोई वैश्य महिला मनन संस्था के नए सत्र का शुभारंभ,नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व, समाज सेवा एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का लिया संकल्प

सत्यनारायण कथा के साथ श्री गहोई वैश्य महिला मनन संस्था के नए सत्र का शुभारंभ,नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व, समाज सेवा एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का लिया संकल्

कटनी। श्री गहोई वैश्य महिला मनन संस्था के नवीन सत्र 2026-2028 का शुभारंभ सोमवार को भगवान श्री सत्यनारायण जी की पावन कथा, पूजन, हवन एवं महाआरती के साथ श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ। इस अवसर पर संस्था की नई कार्यकारिणी ने विधिवत दायित्व ग्रहण करते हुए समाज सेवा, संगठन को सशक्त बनाने तथा सांस्कृतिक एवं धार्मिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री सत्यनारायण जी के पूजन-अर्चन से हुआ। कथा का वाचन आचार्य निलेश पाठक ने किया। कथा के दौरान उपस्थित महिलाओं ने भगवान श्री लक्ष्मी-नारायण की आराधना कर समाज, परिवार एवं संस्था की निरंतर उन्नति, सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात हवन एवं महाआरती संपन्न हुई तथा सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाओं का संचालन संस्था की सदस्याओं श्रीमती रेखा बिलैया, श्रीमती अंजू मसुरहा, श्रीमती अंजलि सरावगी, श्रीमती अपर्णा बिलैया एवं श्रीमती अन्नू सरावगी ने किया।

इस अवसर पर संस्था की निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती रेखा चौदहा को उनके कार्यकाल के लिए सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। वहीं नवीन अध्यक्ष श्रीमती अन्नू सरावगी का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का भी स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्था की सदस्याओं ने सहभागिता निभाई। धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों से ओत-प्रोत इस आयोजन ने संस्था के नए सत्र की शुरुआत आध्यात्मिक ऊर्जा, संगठनात्मक एकता एवं सेवा भावना के साथ की।

नवीन कार्यकारिणी (2026-2028)

अध्यक्ष – अन्नू सरावगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष – सीमा लहरिया, कनिष्ठ उपाध्यक्ष – किरण कुदरहा, सचिव – जयंती खांताल, सह सचिव – शोभा चौदहा, कोषाध्यक्ष – अनिता कनकने, आय-व्यय मंत्री – मानसी त्रिसौलिया, सह कोषाध्यक्ष – गोल्डी, प्रचार मंत्री – अंजू मसुरहा, मीडिया प्रभारी – नेहा कुदरहा, संगठन मंत्री – गीता चाची, कार्यालय मंत्री – बबीता छिरौलिया तथा अंकेक्षक मंत्री – मेनका कथरिया।

संरक्षक एवं विशेष सलाहकार

संरक्षक सदस्य के रूप में उर्मिला रानी चौदहा, मिथलेश चौदहा, माया चौदहा, सुमन बरसैंया, सरोज चौदहा एवं इंद्रा खर्द को दायित्व सौंपा गया है। वहीं विशेष सलाहकार के रूप में रेखा सरावगी, ज्योति सरावगी, मधु तपा, अपर्णा बिलैया, जूही कनकने, सुचिता कुदरहा एवं रुचि चौदहा संस्था का मार्गदर्शन करेंगी।

Exit mobile version