अत्यधिक ठंड को देखते जल सप्लाई का समय परिवर्तित किया जाना चाहिए: बिट्टू
अत्यधिक ठंड को देखते जल सप्लाई का समय परिवर्तित किया जाना चाहिए: बिट्ट
कटनी-वरिष्ठ पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष एडवोकेट मौसूफ बिट्टू द्वारा महापौर,आयुक्त,अध्यक्ष
नगर पालिक निगम कटनी को पत्र लिखकर ध्यान आकर्षण करते हुए कहा की पिछले एक सप्ताह से कटनी नगर क्षेत्र में अत्यधिक ठंड पड़ रही है और सुबह की जल सप्लाई/सिटी सप्लाई का जो समय है वह अत्यधिक सुबह के समय का है जिसके कारण लोगों को बहुत परेशानी हो रही है लोग बीमार पड़ रहे हैं इसीलिए अनुरोध है कि अत्यधिक ठंड की रितु को देखते हुए अस्थाई समय के लिए सिटी जल सप्लाई का समय थोड़ा बढ़ाया जाना समय परिवर्तित किया जाना उचित होगा जिससे कि नगर पालिका निगम कटनी क्षेत्र के वासियों को बहुत ही राहत होगी।