katniमध्यप्रदेश

जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी हर पीड़ित की बात, दिए त्वरित एवं उचित निराकरण के निर्देश,पारिवारिक विवाद, पैसों के लेन-देन एवं प्लॉट/मकान संबंधी धोखाधड़ी के मामलों की रही अधिकता

 

जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी हर पीड़ित की बात, दिए त्वरित एवं उचित निराकरण के निर्देश,पारिवारिक विवाद, पैसों के लेन-देन एवं प्लॉट/मकान संबंधी धोखाधड़ी के मामलों की रही अधिकत

 

कटनी। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई के क्रम में आज दिनांक 29.09.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कटनी में जनसुनवाई आयोजित की गई।

 

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जनसुनवाई में उपस्थित प्रत्येक आवेदक की समस्या एवं शिकायत को गंभीरतापूर्वक सुना गया। प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

 

आज आयोजित जनसुनवाई में प्रमुख रूप से बेटा-बहू एवं पति-पत्नी से संबंधित पारिवारिक विवाद, रिश्तेदारों एवं पड़ोसियों के आपसी विवाद, पैसों के लेन-देन, माल लेकर भुगतान नहीं करने, नियोक्ता द्वारा वेतन नहीं देने, फाइनेंशियल फ्रॉड, प्लॉट/मकान एवं जमीन संबंधी धोखाधड़ी, महिला अपराध तथा अन्य पुलिस संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं।

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा आवेदकों की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समक्ष एवं दूरभाष के माध्यम से त्वरित कार्यवाही कर शिकायतों का शीघ्र एवं उचित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आवेदकों को आश्वस्त किया गया कि कटनी पुलिस आमजन की सुरक्षा, न्याय एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

 

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य सहित जिले के सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति रही। अधिकारियों द्वारा भी आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुना गया तथा आवश्यक मामलों में मौके पर ही कार्यवाही प्रारंभ की गई।

Back to top button