Site icon Yashbharat.com

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता स्वास्थ्य नशा मुक्त जीवन व्यतीत करने लोगों को किया जागरूक

IMG 20250302 WA0005

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता स्वास्थ्य नशा मुक्त जीवन व्यतीत करने लोगों को किया जागरू

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के तृतीय दिवस में कार्यक्रम अधिकारी डॉ माधुरी गर्ग के निर्देशन में छात्राओं ने पिपरौध ग्राम में जाकर रह वासियों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता स्वास्थ्य नशा मुक्त जीवन व्यतीत करने के लिए लोगों को समझाइए साथही रह वासियों को यह भी समझाया कि हमें अपने घर का कचरा कचरा गाड़ी में डालना चाहिए रह वासियों ने दुख व्यक्त किया कि यहां कचरा गाड़ी नहीं आती है छात्राओं ने उन्हें जागरूक किया और कहा कि आप सभी लोग अपने घर के सामने बड़ा डस्टबिन रखें और उसमें ही कचरा डालें रहवासियों ने स्वयं सेवकों की इस बात की सराहना की। स्वयंसेवक साक्षी सोनिया ने भी इस अवसर पर उपस्थित होकर स्वयंसेवकों का उत्साह वर्धन किया तथा नदिया न पिए कभी अपना जल वृक्ष न खाए कभी अपना फल गीत के माध्यम से समाज सेवा का भाव सभी के समक्ष प्रस्तुत किया। तृतीय दिवस के बौद्धिक सत्र में डॉक्टर रितु त्रिपाठी और श्री राजपाल जी उपस्थित थे डॉ रितु त्रिपाठी ने एनएसएस के बारे में बताया और अपने गीतों के माध्यम से विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया विद्यार्थियों ने एन एस एस खेल खेल और शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

Exit mobile version