Sunday, April 26, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

कैमोर में पूर्व मंत्री सत्येन्द्र पाठक के नाम पर बस स्टैंड का विधायक संजय पाठक ने किया लोकार्पण, बोले- बीते ढाई वर्षों में विकास के कई कार्य हुए

कैमोर । कल शाम कैमोर में नगर परिषद कैमोर द्वारा 2 .5 करोड़ की लागत से पूर्व मंत्री सत्येन्द्र पाठक के नाम से निर्मित सुव्यवस्थित पं.सत्येन्द्र पाठक बस स्टैंड एवं फायर स्टेशन बिल्डिंग का विधायक संजय पाठक नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित पार्षद गणों की उपस्थिति में रिबन काट कर लोकार्पण किया ।

IMG 20250604 WA0010 scaled

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा शर्मा एवं उपाध्यक्ष संतोष केवट ने पिछले ढाई वर्षों में कैमोर नगर क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों सहित जनहित के कार्यों को विस्तार से बताया ।

IMG 20250604 WA0008 scaled

अपने संबोधन में क्षेत्रिय विधायक संजय पाठक ने कहा कि एक जमाना था कि कैमोर में दो प्लांटों की के होने वाले कार्यों वजह से कैमोर धूल डस्ट के नाम से जाना जाता था पर पिछले ढाई वर्षों में अध्यक्ष के रूप में मनीषा शर्मा जी एवं परिषद के द्वारा कराए गए ऐतिहासिक कार्य से सौगातों से कैमोर नगर में स्वच्छता दिखाई देती हैं और नगर का कायाकल्प हुआ हैं इसका श्रेय पूरी तरह से सभी 15 पार्षदों की टीम को देता हूं ।

IMG 20250604 WA0012 scaled

ढाई वर्षों में अध्यक्ष मनीषा शर्मा एवं उपाध्यक्ष संतोष केवट और उनकी टीम ने पार्क, वॉटर फाउंटेन,100 फिट का तिरंगा झंडा, बारात घर सहित सभी वार्डो में सड़कों का निर्माण जैसे लगभग सभी ऐसे काम कराए है जो नगर विकास के लिए जरूरी हैं । मेरे पूज्य बाबूजी क्षेत्र के पूर्व प्रधान सत्येन्द्र पाठक जी का कैमोर विकास के सपने में व्यवस्थित बस स्टैंड का निर्माण था आज अध्यक्ष एवं परिषद ने कैमोर की जनता के हित में यह सपना पूरा किया इसके लिए मैं पूरी टीम को बधाई शुभकामनाएं देता हूं।

IMG 20250604 WA0009 scaled

आज दोनों नगर परिषदों की अध्यक्ष अपना ढाई वर्षों का कार्यकाल पूरा कर लिया है दोनों अध्यक्षों मनीषा शर्मा, वसुधा मिश्रा ने बिना किसी आरोप के विकास लाने वाला अपना ऐतिहासिक कार्यकाल पूरा किया है इसके लिए मैं दोनों को बधाई देता हूं, अब दोनों जगह नए अध्यक्ष बनेंगे।
कैमोर में आयोजित लोकार्पण समारोह में कैमोर में नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा शर्मा,उपाध्यक्ष संतोष केवट,भाजपा जिला महामंत्री सतीश तिवारी,उपाध्यक्ष शांति यादव, वसुधा मिश्रा, पीयूष अग्रवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुधा कोल, उपाध्यक्ष उदयराज सिंह, अजय पप्पू शर्मा,मंडल अध्यक्षगण भवानी राजा मिश्रा,श्रीराम सोनी, विवेक सिंह, प्रमोद सोनी,जगदीश गुप्ता, सुरेश परौहा,पलक गौवर, सुभाष गौवर, ब्रह्ममूर्ति तिवारी, नवाब खान, मुस्सी गुप्ता , सुभाष राज, गुरूदीप बेदी, प्रीतेश पाण्डे, महेन्द्र सोनी , सुनीता दाहिया, मुल्लन पाठक सहित पार्षदगण एसीसी एवं एवरेस्ट इंड्रस्टीज के प्लांट हैड , नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारियों, सम्माननीय जनप्रतिनिधिगण, प्रबुद्ध नागरिक तथा देवतुल्य जनसामान्य की उपस्थिति रही।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम