Site icon Yashbharat.com

जिला अस्पताल में ड्यूटी टाइम में भी डॉक्टर नदारद,मरीज होते रहे परेशान कुछ दिन पहले ही कलेक्टर की टीम ने किया था अस्पताल का

IMG 20250519 WA0055

जिला अस्पताल में ड्यूटी टाइम में भी डॉक्टर नदारद,मरीज होते रहे परेशान कुछ दिन पहले ही कलेक्टर की टीम ने किया था अस्पताल का निरीक्ष

जिला अस्पताल में सोमवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीज डॉक्टर को दिखाने के लिए आए, लेकिन डॉक्टरों के चैंबर की कुर्सियां खाली नजर आ रही थी।सोमवार सुबह 11 बजे देखा गया कि मरीजों की बढ़ी भीड़ और डॉक्टरों की कुर्सियां खाली रही।ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 5 से 6 बजे तक होता है, जिसमें ड्यूटी डॉक्टर को मरीज को देखना होता है। इस समय में भी डाक्टरों का न होना सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहा है।कलेक्टर द्वारा टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया था,लेकीन कुछ ही दिनो बाद ही डॉक्टर नदारद रहे। मरीजों को डॉक्टरों का इंतजार करना पड़ रहा हैं। कलेक्टर या किसी के भी निरीक्षण की जानकारी मिलते ही पूरा अमला अस्पताल में मौजूद रहता है।निरीक्षण के बाद मरीजों का भगवान ही मालिक है। यह समस्या एक दिन की नहीं बल्कि प्रतिदिन की है।मरीजों ने बताया आज वे सुबह से अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए आएं है लेकिन देखने वाला कोई नहीं है।भीषण गर्मी के कारण मरीज भी बड़ी संख्या में आ रहे हैं, ऐसे में डॉक्टर के न मिलने पर उन्हें निजी अस्पताल में दिखाना पड़ रहा है।सरकारी अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर भी अपने निजी क्लिनिक या अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहे हैं। जब भी मरीज इलाज के लिए आते हैं तो डॉक्टर्स कुर्सी पर नहीं मिलते। अस्पताल में यहां-वहां तलाश के बाद भी इक्का-दुक्का डॉक्टर नजर आते हैं।

Exit mobile version