कटनी । विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने विधानसभा में खितौली एवं जगुआ जलाशयों से निकलने वाली नहरों के माध्यम से अंतिम छोर तक किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचने में हो रही परेशानी एवं जलाशयों में सिल्ट जमा होने , जल संग्रहण क्षमता घटने बांध के पुराने होने से कटाव , रिसाव के साथ ही नहरों के कच्चे होने और मरम्मत न होने से पानी की बर्बादी से अंतिम छोर के खेतों तक पानी न पहुंचने से किसानों को हो रही परेशानी को लेकर याचिका लगाते हुए विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से विभाग को सूचित किया ।
याचिका के माध्यम से उन्होंने विजयराघवगढ़ क्षेत्र के जलाशयों की मजबूती, उनके गेट्स की मरम्मत और नहरों की लाइनिंग करते हुए हजारों एकड़ भूमि को सिंचित करने के लिए प्रश्न लगाया हैं। जिसका उद्देश्य किसानों के खेतों तक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए पानी की बर्बादी रोकना और जलाशयों की सुरक्षा बढ़ाना है। उन्होंने याचिका में कहा कि जब जलाशयों में पर्याप्त पानी होता है, तो नहरों के माध्यम से रबी और अन्य फसलों के लिए अधिक सिंचाई सुनिश्चित की जा सकती है।

