FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

SBI Gwalior में बडी़ चोरी, चोर ने बैंक में घुसकर 734 चेक उड़ा लिए

SBI Gwalior में बडी़ चोरी, चोर ने बैंक में घुसकर 734 चेक उड़ा लिए। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बिजौली (रतबाई) शाखा की खिड़की तोड़कर रात 12.14 बजे शातिर चोर घुस गया। चोर बैंक की सुरक्षा के सारे इंतजामों को ठेंगा दिखाकर शातिराना तरीके से स्ट्रांग रूम तक पहुंच गया। स्ट्रांग रूम के अंदर 112 ग्राहकों के 734 पीडीसी चेक उसने चोरी किए।

इन्हें अपने बैग में रखा और भाग निकला। यहां 113 ग्राहकों के चेक रखे थे। वह एक ग्राहक के छह चेक यहीं लिफाफे में छोड़ गया और बाकी सारे चेक बैग में भरकर ले गया। इसके अलावा उसने यहां से कुछ भी चोरी नहीं किया। आशंका है- वह यहां चेक ही चोरी करने के लिए आया था।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि