Site icon Yashbharat.com

RGPV में 19.48 करोड़ गबन मामले में पुलिस ने पूर्व कुलसचिव राकेश सिंह से 30 लाख रुपये नकद महंगे मोबाइल फोन जप्त किए

jail andhra

भोपाल। राजधानी भोपाल से बड़ी खबर है। यहां राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में 19.48 करोड़ गबन  मामले में पुलिस ने पूर्व कुलसचिव राकेश सिंह राजपूत को रिमांड पर लिया था। पुलिस ने उनके पास से 30 लाख रुपये नकद और दो महंगे मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

गौरतलब है कि तीन मार्च 2024 को आरजीपीवी के कुलसचिव मोहन सेन ने गांधी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें तत्कालीन कुलगुरु सुनील कुमार, तत्कालीन कुलसचिव आरएस राजपूत, तत्कालीन वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा, मयंक कुमार, दलित संघ सोहागपुर एवं अन्य द्वारा आरजीपीवी की 19.48 करोड़ की राशि का गबन करने का आरोप लगाया था। विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच के लिए एसआइटी गठित की गई थी।

विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तत्कालीन कुलगुरु सुनील कुमार, तत्कालीन वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा, तत्कालीन टास्क हेड आरबीएल बैंक मयंक कुमार, तत्कालीन शाखा प्रबंधक एक्सिस बैंक पिपरिया

पूछताछ में पता चला कि राकेश सिंह ने गबन की राशि से ग्वालियर में 70 लाख रुपये में मकान बनाकर किराए पर दे रखा है। 90 लाख का एक अन्य मकान निर्माणाधीन भी है। रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस ने मंगलवार को राकेश सिंह को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version