Site icon Yashbharat.com

कटनी में आचार्य श्री 108 पदम सागर जी महाराज का चातुर्मास कलश स्थापना समारोह संपन्न, भारी श्रद्धाभाव के साथ उमड़ा जनसैलाब

पदम सागर

पदम सागर

कटनी। कटनी में आचार्य श्री 108 पदम सागर जी महाराज का चातुर्मास कलश स्थापना समारोह संपन्न, भारी श्रद्धाभाव के साथ उमड़ा जनसैलाब। समाधिस्थ  आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं नवाचार्य प.पू.आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य श्री 108 पदम सागर जी महाराज के पावन वर्षायोग चार्तुमास कलश स्थापन का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धाभक्ति के साथ चेतनोदय तीर्थक्षेत्र पर स्थित संतभवन में सम्पन्न हुआ।

कटनी में आचार्य श्री 108 पदम सागर जी महाराज का चातुर्मास कलश स्थापना समारोह संपन्न, भारी श्रद्धाभाव के साथ उमड़ा जनसैलाब

जिसमें मुख्य कलश स्थापित करने का स.सि.उत्तमचंद जैन,स.सि.उत्तमचंद जैन अनुराग कुमार अनुज कुमार, जैन को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर समाज की सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा पूजन के अर्घ,भक्तिभाव के साथ चढ़ाये गये इस अवसर पर संगीतकार द्वारा दुनिया में गुरू हजारों है आचार्य श्रीजी का क्या कहना पर थिरकने पर मजबूर कर दिया ।

जपान,इंदौर,भोपाल,ग्वालियर मण्डी बम्हौरा, सतना,मैहर,जबलपुर आदि से पधारे श्रेष्ठीजनों द्वारा मुनिश्री को श्रीफल चढ़ाकर आर्शीवाद लिया गया। पंचायत अध्यक्ष संजय जैन द्वारा समाज जनो के सामने चर्तुमास आयोजन हेतु संयोजक द्वय सिघई पंचम जैन, अरिवन्द्र जैन-कोयला को  मानोनित किया गया। इस अवसर पर भारी संख्य में जनसमुदाय उपस्थित रहा सभी ने कार्यक्रम के अंत में सामूहिक वात्सल्य भोज का आनंद उठाया।

Exit mobile version