Site icon Yashbharat.com

जबलपुर-खितौला में दिनदहाड़े ESAF स्मॉल फायनेंस बैंक में सोने और नकदी की लूट- कट्टे की नोक पर मात्र 20 मिनट में 10 किग्रा सोना व ₹6 लाख गायब

Screenshot 20250811 133935 Chrome

जबलपुर-खितौला में दिनदहाड़े ESAF स्मॉल फायनेंस बैंक में सोने और नकदी की लूट- कट्टे की नोक पर मात्र 20 मिनट में 10 किग्रा सोना व ₹6 लाख गायब जबलपुर के खितौला इलाके में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब  इसाफ स्मॉल फायनेंस बैंक को निशाना बनाते हुए लुटेरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

जबलपुर-खितौला में दिनदहाड़े ESAF स्मॉल फायनेंस बैंक में सोने और नकदी की लूट- कट्टे की नोक पर मात्र 20 मिनट में 10 किग्रा सोना व ₹6 लाख गायब

मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश लुटेरे कट्टे की नोंक पर बैंक से 12 किलोग्राम सोना और 5 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। इस घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सुबह 9 बजे, 15 मिनट में दिया वारदात को अंजाम

यह सनसनीखेज घटना सुबह करीब 9 बजे की है। बैंक खुलने के बाद जब कर्मचारी अपना काम शुरू ही कर रहे थे, तभी तीन हथियारबंद बदमाश अचानक बैंक के अंदर घुस आए। उन्होंने बैंक में मौजूद सभी कर्मचारियों को कट्टे दिखाकर धमकाया और उन्हें बंधक बनाकर बाथरूम में बंद कर दिया।

लुटेरों ने बेहद कम समय, यानी सिर्फ 15 मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बड़ी ही आसानी से बैंक का लॉकर खोला और उसमें रखा सारा सोना और नकद लूट लिया। लूट के बाद, तीनों लुटेरे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठकर तेजी से हाईवे की तरफ भाग निकले।

पुलिस ने शुरू की तलाश, नाकेबंदी जारी

लूट की सूचना मिलते ही सिहोरा और खितौला थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और बैंक कर्मचारियों से पूछताछ की। पुलिस ने बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि लुटेरों की पहचान की जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक ने पूरे जिले में नाकेबंदी के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है और आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। पुलिस ने जल्द ही लुटेरों को पकड़ने का दावा किया है। हालांकि, दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Exit mobile version